पंजाब के संगरूर में प्रशासन ने नशा तस्करी के मामले में एक परिवार के अवैध निर्मित मकान को गिरा दिया। सिविल प्रशासन द्वारा पुलिस की मौजूदगी में सोमवार को कार्रवाई की गई। परिवार पर नशा तस्करी के कई केस दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार मकान की मालिक अमरजीत कौर और उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ नशा तस्करी के कुल 20 मामले दर्ज हैं। सिविल प्रशासन ने यह कार्रवाई पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की। अधिकारियों ने मौके पर बुलडोजर का इस्तेमाल किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई अवैध निर्माण के खिलाफ की गई है। पुलिस अधिकारियों ने दी चेतावनी पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।