संगरूर में गोली मारकर युवक की हत्या:दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाश, ताबड़तोड़ फायरिंग की; 2 साल पहले लव मैरिज की थी

संगरूर में बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। दो हमलावर रात करीब 2 बजे दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए और युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू (29) के रूप में हुई है, जो लहिलकलां गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसकी दो साल पहले ही लव मैरिज हुई थी। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजन सदमे में हैं। पत्नी को दवाई दिलाकर घर आया था गुरप्रीत की मां ने बताया कि दो लोगों ने मेरे बेटे को मार दिया। मैं बाहर की तरफ भागी और शोर मचाया। रात पौने 2 बजे की घटना है। उसकी किसी के साथ भी कोई दुश्मनी नहीं थी। रात 1 बजे बहू को दवाई दिलाकर घर आया था। कुत्ते के भौंकने पर पता चला कि कोई आया है। इसके बाद वह घर कुत्ते को बाहर निकालने के लिए घर से बाहर आया। इसी दौरान वारदात हो गई। ताया प्रीतम सिंह ने बताया कि घर से बाहर आते ही दो लोगों ने गोली मार दी। गुरप्रीत कैमरे लगाने का काम करता है। इसका किसी के झगड़ा नहीं था, बाकी छानबीन करने के बाद ही पता चलेगा। गुरप्रीत घर में अकेला कमाने वाला था। अभी शादी से कोई बच्चा नहीं था, एक बहन है। आवाज सुन पड़ोसी घर से बाहर निकले पड़ोसी मिनार सिंह ने बताया कि फायर की आवाज आते ही वह घर से बाहर आए। उसकी मां बाहर आकर गेट खटखटा रही थी। अंदर जाकर देखा तो गुरप्रीत गिरा था और खून से लथपथ था। उसका कभी किसी के साथ विवाद नहीं सुना। मामले की जांच कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के साथ-साथ वारदात के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *