संगरूर जिले में एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चलाने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोंगोवाल पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि जसवीर कौर निवासी गेट पत्ती साहपुर कला रोड, सेरो ने पुलिस को बयान दिया है। जसवीर कौर के अनुसार, आरोपी गुरशरण सिंह, निवासी उदेभान नगर, लोंगोवाल, अपनी मोटरसाइकिल पर लोंगोवाल से गांव सेरो की ओर जा रहा था। जब वह लोहाखेड़ा रोड, लोंगोवाल के पास पहुंचा, तो गुरशरण सिंह ने अपनी तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही मोटरसाइकिल से दूसरी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित इस हादसे में जसवीर कौर के साथ मौजूद जगतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद, पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गुरशरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं हादसे के बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।