सड़क हादसे में पटना हाईकोर्ट की महिला वकील-पति की मौत:बेटा समेत 5 घायल; फॉर्च्यूनर से पटना लौट रहे थे, पश्चिम बंगाल में ट्रक ने मारी टक्कर

पटना हाईकोर्ट के एक वकील परिवार का पश्चिम बंगाल के गुंजरिया में एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में महिला वकील और उनके पति की मौत हो गई। जबकि बेटा समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार सिलिगुड़ी से फॉर्च्यूनर गाड़ी से पटना लौट रहे थे। गाड़ी में 6 लोग सवार थे। मृतक महिला वकील की पहचान क्रिमिनल लॉयर अजय ठाकुर की बहू वैष्णवी सिंह (31) और बेटे रितिक सिंह के रूप में हुई है। महिला के घायल देवर ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के गुंजरिया में सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक महिला वकील और उनके पति की मौत हो गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… कैसे हुआ हादसा, सिलसिलेवार पढ़िए… राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हुआ भीषण हादसा पश्चिम बंगाल के गुंजरिया इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर सड़क हादसा हुआ। यह जगह किशनगंज से करीब 20 किलोमीटर दूर है। प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल्ला सैम्स ने बताया कि “मैं उस रास्ते से गुजर रहा था, तभी भांगा पुल के पास सड़क दुर्घटना देखी। सड़क पर एक महिला का शव पड़ा था, जबकि दो बच्चे, एक महिला और एक अन्य व्यक्ति घायल थे। यह देखकर मैंने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।” जानकारी के अनुसार, वकील का परिवार सिलीगुड़ी से पटना रहा था। इनमें महिला वकील वैष्णवी सिंह, उनके पति रितिक ठाकुर, उनका छोटा बच्चा, देवर, घर की नौकरानी और ड्राइवर शामिल थे।
ट्रक की टक्कर से गाड़ी हुई अनियंत्रित घायल देवर के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इस्लामपुर उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में कुछ लोगों की स्थिति गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर किया है। अजय ठाकुर 10 साल से हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं अजय ठाकुर पिछले 10 साल से पटना हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। क्रिमिनल वकील के रूप में अजय ठाकुर की पहचान है। बहू वैष्णवी सिंह भी क्रिमिनल वकील थी। अजय ठाकुर की अनुपस्थिति में वैष्णवी ही उनकी जगह प्रैक्टिस करती थी। पटना हाई कोर्ट में वकील एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। पूरा परिवार भूतनाथ रोड में पानी टंकी के पास रहते हैं। यहीं पर अजय ठाकुर का निजी दफ्तर भी है। 2021 में अनंत सिंह के घर से एक-47 बरामद किए गए थे, उस वक्त अनंत सिंह की बेल अजय ठाकुर ने ही फाइल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *