सड़क हादसे में हरियाणा के दो भाइयों की मौत:संगरूर के मूनक के पास दो कारों की टक्कर, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

संगरूर जिले के मूनक इलाके में मंगलवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में हरियाणा निवासी दो भाइयों की मौत हो गई। फतेहाबाद जिले के जाखल निवासी सुखदर्शन जिंदल के बेटे विशाल जिंदल और हिमांशु जिंदल दिड़बा मंडी में एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। सुबह 5 बजे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, विशाल जिंदल (30) और हिमांशु जिंदल (25) सुबह 5 बजे अपनी कार से जाखल जा रहे थे। मूनक के पास बंगा गांव में पावरग्रिड के सामने उनकी कार सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। रतिया निवासी युवक घायल इस हादसे में दूसरी कार में सवार रतिया निवासी रविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मूनक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद संगरूर रेफर कर दिया गया है। मृतकों में बड़ा भाई विशाल जिंदल शादीशुदा था और उसका एक साल का बेटा है। छोटा भाई हिमांशु अभी अविवाहित था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे इस संबंध में संगरूर जिले के मूनक थाना की पुलिस ने मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस काकहना है कि यदि कोई शिकायत आती है तो मामले की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *