सतगुरु रविदास जयंती मनाएगी पंजाब सरकार,:नगर कीर्तनव ड्रोन शो भी होगा, जालंधर में संत निरंजन दास से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत

जालंधर के डेरा बल्ला में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रवजोत ने संत निरंजन दास से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने सतगुरु रविदास महाराज को माथा टेका और डेरा प्रबंधन से बात की। डॉक्टर रवजोत ने कहा कि पंजाब सरकार सतगुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती धूमधाम से मनाएगी।
इसके लिए पूरे पंजाब में नगर-कीर्तन निकाले जाएंगे। इसके साथ ही पूरे पंजाब में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पंजाब सरकार की तरफ से इस पल को यादगार बनाने के लिए ड्रोन शो भी करवाया जाएगा। इस मौके पर डेरा प्रंबंधकों ने मंत्री के साथ बातचीत की और शोभायात्राओं को लेकर रूट प्लान की मांग रखी। इस पर मंत्री ने कहा कि पूरे पंजाब में शोभायात्रा का रूट प्लान बना दिया जाएगा।
इसके अलावा डेरे की ओर से जो भी मांग या संदेश होगा, उसे हम गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के लिए बनी अपनी कमेटी में रखेंगे। गुरु रविदास महाराज की जन्म शताब्दी पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाएंगे।
कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रवजोत कहीं 3 अहम बातें डेरा प्रबंधन ने कहा- सतगुरु रविदास महाराज की जयंती मनाना खुशी की बात डेरा प्रबंधन ने कहा कि हमारे पास मंत्री साहब आए, यह बहुत खुशी की बात है। सरकार सतगुरु रविदास महाराज जी का 650वां प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर मनाना चाहती है। यह बहुत अच्छी बात है और सरकार की ओर से ऐसा होना भी चाहिए क्योंकि वह हमारे रहबर हैं, हमारे गुरु हैं। सतगुरु रविदास महाराज जी का प्रकाश पर्व हर गांव और हर नगर में मनाया जाता है। सतगुरु स्वामी निरंजन दास महाराज द्वारा हर साल श्री गुरु रविदास जन्म स्थान मंदिर, बनारस में यह पर्व मनाया जाता है। हर साल महाराज जी बनारस की धरती पर जाकर प्रकाश पर्व मनाते हैं और इस साल 650वीं शताब्दी को भी सतगुरु स्वामी निरंजन दास महाराज जी की ओर से जन्म स्थान पर बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *