समराला नगर कौंसिल दफ्तर पर विजिलेंस की रेड:रिकार्ड की जांच- कब्जे में लिया, निर्माण कार्य में अनियमितता पर कार्रवाई, पार्षद ने की शिकायत

लुधियाना में कस्बा समराला के नगर कौंसिल दफ्तर में आज (बुधवार को) विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने रेड की है। नगर कौंसिल दफ्तर से कुछ रिकार्ड भी विजिलेंस टीम ने कब्जे में लिया है, जिनकी जांच की जा रही है। एक गली निर्माण में पाई गई अनियमिताओं और घटिया क्वालिटी के मटेरियल इस्तेमाल की शिकायत से जुड़ा ये मामला है। विजिलेंस के सीवीओ बलविंदर सिंह अपनी टीम के साथ नगर कौंसिल समराला कार्यालय पर पहुंचे और विभिन्न मामलों से जुड़े रिकॉर्ड व विकास कार्यों की जांच की। पार्षद और लोगों ने की शिकायत बातचीत में सीवीओ बलविंदर सिंह ने बताया कि शहर के एक पार्षद और संबंधित वार्ड के निवासियों की ओर से लिखित शिकायतें दी गई थीं। शिकायतों में मुख्य रूप से एक वार्ड में बनी गली के निर्माण में कथित अनियमितताओं और घटिया काम का आरोप लगाया गया था। इसी शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की जांच की और संबंधित दस्तावेज खंगाले। टीम ने तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की। सीवीओ ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पंजाब सरकार को भेजी जाएगी। गड़बड़ी पर की जाएगी कार्रवाई यदि जांच में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों या ठेकेदारों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विजिलेंस की कार्रवाई से नगर कौंसिल में हड़कंप का माहौल बना हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *