समस्तीपुर में बीच सड़क युवक को मारी 4 गोली:बचाने आई महिला पर भी फायरिंग; भीड़ ने बदमाश को पीट-पीटकर मार डाला

समस्तीपुर में बदमाशों ने बीच सड़क एक युवक को चार गोली मारी दी। युवक को बचाने आई महिला पर भी अपराधियों ने फायरिंग की। गोली महिला के हाथ में लगी। घायल युवक की पहचान पप्पू पासवान (45) और महिला की पहचान रेखा देवी (55) के रूप में हुई है। वारदात के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने भाग रहे एक बदमाश को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल बदमाश को अस्पातल में एडमिट कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत बदमाश की पहचान गंज मोहल्ला के सन्नी पासवान के रूप में हुई है। घटना बुधवार शाम दलसिंहसराय थाना इलाके के अनुमंडल रोड की है। अब पूरी वारदात सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए… घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए युवक के सीने-पीठ में मारी 4 गोली बुधवार की शाम लोकनाथपुर‎ बेलवाना के पप्पू पासवान(45) देर शाम ‎बाइक से इंडियन बैंक के पास पहुंचे ‎थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन ‎बदमाशों ने उन्हें रोका और किसी बात‎ को लेकर बहस करने लगे। देखते ही‎ देखते विवाद बढ़ गया और एक ‎बदमाश ने पप्पू के पैर में गोली मार दी। ‎इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई।‎ गोली चलने के बाद सड़क पर खड़े लोग भागने लगे। दुकानदारों ने भी दुकान के अंदर छिप गए। पप्पू को सीने और पीठ में चार गोली लगी है, लेकिन पप्पू ने एक बदमाश सन्नी पासवान को पकड़ लिया। बचाने आई महिला पर भी फायरिंग पप्पू को घायल देख रेखा देवी उसे बचाने दौड़ी, तभी बदमाश ने उस पर भी फायरिंग कर दी। गोली महिला के दांए बांह में जा लगी। तब तक मोहल्ले के लोग जमा हो गए। भीड़ ने बदमाश को धर दबोचा और उसे पीटने लगे। इधर,पप्पू के घर वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने पप्पू की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। 3 साल पहले भी हुई थी पप्पू पर फायरिंग वहीं फायरिंग और आक्रोशित भीड़ द्वारा पिटाई की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के बीच से बदमाश सन्नी को अपने कब्जे में लिया। पुलिस सन्नी को अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। बताया जाता है कि, पप्पू और सन्नी के बीच पुरानी अदावत थी। 3 साल पहले भी पप्पू पर फायरिंग की गई थी। दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक शर्मा ने बताया कि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे पुरानी अदावत की बात सामने आ रही है। फरार हुए बदमाश की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। ———- इसे भी पढ़िए… फंदे से लटका मिला डिप्टी जेलर की पत्नी का शव:भाई बोला- ससुरालवालों ने मार डाला, 3 दिन खाने को नहीं दिया; फॉर्च्यूनर-10 लाख की डिमांड थी समस्तीपुर में डिप्टी जेलर की पत्नी का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान गांव के नंदू चौधरी की पत्नी श्वेता कुमारी के रूप में की गई है। नंदू चौधरी दरभंगा में सहायक जेल अधीक्षक के पद पर पोस्टेड हैं। मामला विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव का है, जहां बुधवार को शव मिला। पूरी खबर पढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *