समस्तीपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार मजदूर को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान केवलारी गांव के निवासी महेंद्र यादव(60) के तौर पर हुई है। घटना बिथान थाना क्षेत्र के सुरहा गड़ही गांव की है। मृतक के छोटे भाई सियाराम यादव ने भैया ईंट भट्ठा पर काम करते थे। काम खत्म होने के बाद शनिवरा रात घर लौट रहे थे। रास्ते में मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। घर में मचा कोहराम चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी वहीं, इस संबंध में रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने बतलाया कि बुजुर्ग मजदूर की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हुई है। आरोपी ड्राइवर हादसे के बाद गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। केस दर्जकर छानबीन की जा रही है।