समस्तीपुर में 2 लोगों ने महिला को जलाया जिंदा:जबरन जमीन जोतने को लेकर मारपीट; भागती हुई महिला का वीडियो आया सामने

समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के रूप नारायणपुर बेला गांव में पाटीदारों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। इसमें हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष से दो जबकि दूसरे पक्ष से महिला जख्मी हुई है। महिला ने दूसरे पक्ष पर जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप लगाया है। जख्मी महिला रूबी देवी के अलावा दूसरे पक्ष के चंद्र मोहन झा और इंद्र मोहन झा का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना में आग से झुलस रही महिला भागती हुई नजर आ रही है। घटना के संबंध में रूबी देवी का कहना है कि वह अपने हिस्से की जमीन को जोतवाने के लिए परिवार के साथ गए हुए थे। उधर से इंद्रमोहन झा आए और पेट्रोल छींट दिए। मेरे ऊपर आग लगा दिए। जलता हुआ मेरा एक वीडियो भी है। महिला ने कहा कि पाटीदार चंद्र मोहन झा, इंद्र मोहन झा आदि आ पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का भी प्रयास किया है। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया बाद में लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया है। दूसरे पक्ष के जयवर्धन झा ने कहा कि ये हमारे चचेरे भाई है। दोनों आदमी खेत में काम करने के लिए गए थे। जमीन का विवाद चल रहा है। खेत घूमने गए थे। पाटीदार ललन झा ने फायरिंग की है। करीब एक बीघा जमीन पर इन लोगों का कब्जा चल रहा है। कोर्ट से भी इन्हें डिग्री मिली हुई है। पिछले 55 सालों से उस जमीन को यह जोते आ रहे हैं। जबरन जमीन जोतने के दौरान विवाद आज रितेश झा ललन झा ,रूबी देवी आदि जबरन जमीन को जोतने के लिए पहुंची थी। जब उनके भाई चंद्र मोहन झा, इंद्र मोहन झा आदि रोकने के लिए पहुंचे, तो उनके साथ मारपीट की गई। रॉड से वार किया गया। गोली भी चलाई गई। बाद में जब ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो बीच बचाव कर इन्हें अस्पताल पहुंचाया है। दो गुटों के बीच झड़प की सूचना पर करपुरीग्राम थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया है। ‌ करपुरीग्राम थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बतलाया कि चंद्र मोहन झा रितेश झा के बीच लंबे समय से आपसी पाटीदारी का बंटवारा विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर आज पुनः दोनों गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई है। घटना को लेकर दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ आवेदन दिया जा रहा है। दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *