सरकारी अफसर की अंडरवियर लाने की ड्यूटी लगाई:प्रयागराज में ‘शाही’ प्रोटोकॉल का चार्ट बनाया, 50 अफसरों को जिम्मेदारी

प्रयागराज में बीएसएनएल के एक ‘साहब’ का शाही प्रोटोकॉल चर्चा का विषय बन गया। उनके प्रस्तावित दौरे के लिए 50 अफसरों की ड्यूटी लगाई गई। बाकायदा चार्ट बनाकर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। अफसर के ब्रेकफास्ट, लंच से लेकर अंडरवियर तक अरेंज करने की जिम्मेदारी तय कर दी गई। इसी बीच प्रोटोकॉल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जैसी ही किरकिरी मची तो आनन-फानन में एक दिन बाद ही आदेश कैंसिल कर दिया गया। 2 तस्वीरें देखिए…
अब पूरा मामला विस्तार से…
बीएसएनएल के डायरेक्टर, (CFA, कंज्यूमर फिक्स्ड एक्सेस) विवेक बंजल का प्रयागराज का दौरा प्रस्तावित है। दो दिन पहले इस संबंध में एक प्रोटोकॉल जारी हुआ। इसमें बताया गया कि डायरेक्टर 25 और 26 फरवरी को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अफसरों संग मीटिंग करेंगे। साथ ही प्रयागराज में अलग-अलग जगहों और कौशाम्बी में जैन तीर्थस्थल पर भी जाएंगे। पीने के पानी से लेकर साबुन तेल तक की जिम्मेदारी
डायरेक्टर के प्रस्तावित दौरे के लिए 50 अफसरों की कमेटियां बनाकर ड्यूटी लगाई गई। सबकी अलग-अलग जिम्मेदारियां तय हुईं। इन्हीं में से एक कमेटी को विभिन्न प्रकार की किट की खरीदारी और पैकिंग की भी जिम्मेदारी दी गई। इनमें से एक किट में वाटर बॉटल, चॉकेलेट, चिप्स, फ्रूट जूस, ग्लास, नैपकिन। जबकि एक अन्य किट में तौलिए, अंडरवियर, शीशा-कंघी, साबुन- शैंपू, तेल व स्लीपर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। यह प्रोटोकॉल प्रयागराज बिजनेस एरिया के जीएम ऑफिस में तैनात डीजीएम की ओर से जारी किया गया। अब पढ़िए आदेश में क्या लिखा था…
डायरेक्टर (CFA) के टूर प्रोग्राम के अनुसार, उनका प्रयागराज BA का विजिट प्रस्तावित है। जो CGM UP(East) सर्कल और PGM (CFA), UP(East) सर्कल के साथ 25- 26 फरवरी को होना है। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से रिक्वेस्ट है कि वे तय विजिट को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए एक्टिव रूप से हिस्सा लें। कोशिश करें और योगदान दें। नीचे दिए गए कमिटी ऑफिसर्स/ऑफिशियल्स को उनके नाम के आगे लिखे काम को समय पर पूरा करने के लिए नॉमिनेट किया गया है। अगले ही दिन निरस्त हुआ ऑर्डर
प्रोटोकॉल जारी होने के अगले ही दिन इसे किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। साथ ही इसे शाही इंतजाम बताते हुए आलोचना भी की। कई यूजर ने इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट भी किए। इसके बाद शुक्रवार को ही अचानक डीजीएम की ओर से ऑफिस ऑर्डर जारी कर दिया गया। इसमें बताया गया कि प्रस्तावित दौरे को लेकर पूर्व मे जारी ऑर्डर तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। साथ ही इस संबंध में पूर्व में जारी किसी भी दिशा-निर्देश को अप्रभावी समझा जाए।
कैंसिल ऑर्डर में ये लिखा… सूचित किया जाता है कि ऑफिस ऑर्डर, जो डायरेक्टर (CFA) के प्रयागराज BA के प्रस्तावित दौरे के बारे में जारी किया गया था, उसे तुरंत प्रभाव से कैंसिल किया जाता है। सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों से अनुरोध है कि वे इस कैंसिलेशन पर ध्यान दें। उसी के अनुसार ही कार्रवाई करें। ऊपर बताए गए ऑर्डर के संबंध में पहले जारी किए गए किसी भी निर्देश को अमान्य माना जाएगा।
PRO आशीष गुप्ता ने बताया- प्रस्तावित दौरे को लेकर पूर्व में एक ऑर्डर जारी किया गया था। इसे बाद में निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में जो दिशा-निर्देश थे, वे खुद ही अप्रभावी हो गए हैं। ——————————- ये खबर भी पढ़ें…​ झांसी में MBA पास भाई को न्यूड कर दफनाया, कपड़े धुलकर रखे; पकड़ा न जाए, इसलिए फोन जंगल में जलाया झांसी में गाली देने पर छोटे भाई ने MBA पास बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद पकड़ा न जाए, इसलिए एक-एक सबूत मिटाने का पूरा प्लान बनाया। घर के पिछले हिस्से में 5 फीट गहरी कब्र खोदी और लाश को न्यूड कर दफना दिया। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *