हरियाणा के करनाल के घरौंडा का स्वास्थ्य केंद्र एक बार फिर विवादों में आ गया है। अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ स्टाफ की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। मामला एक गर्भवती महिला से जुड़ा है, जो हेल्थ कार्ड बनवाने आई थी। आरोप है कि यहां किसी बात को लेकर उसकी स्टाफ के साथ विवाद बढ़ गया। इसके बाद हाथपाई तक पहुंच गया। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद महिला स्वास्थ्य कर्मी (एएनएम) ने उस पर डंडे से वार किया। धक्का-मुक्की करने का भी आरोप है। बीच बचाव में आए एक युवक को थप्पड़ मारने का भी आरोप है। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला स्वास्थ्य कर्मी गुस्से में हाथापाई और बहसबाजी करती हुई नजर आ रही है। आरोप है कि उसने पीड़ता का मुंह भी नोंच लिया। फिलहाल, पुलिस ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. मेडिकल करवाकर दी शिकायत ममता ने बताया कि उन्होंने अपना मेडिकल करवाया है और मामले की शिकायत पुलिस को दी है। वहीं, एएनएम पक्ष ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।