सरकारी डॉक्टर को थप्पड़ मारने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड:करनाल में कॉलर पकड़ धक्का दिया, जबरन जीप में बैठा थाने ले गए; VIDEO भी सामने आया

हरियाणा के करनाल में घरौंडा सरकारी अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत को थप्पड़ मारने और कॉलर पकड़ कर जीप में बैठाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर दीपक कुमार को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घरौंडा थाना के इंस्पेक्टर दीपक कुमार डॉक्टर प्रशांत को कई थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे है। डॉक्टर का कॉलर पकड़कर धकेलते हुए जीप की ओर ले जाते है। फिर उन्हें जबरन जीप में बैठाकर थाने लेकर चले जाते हैं। बुधवार की देर रात हुए इस घटनाक्रम पर जमकर हुआ। डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ ने चिकित्सीय कार्य बंद कर धरना दिया। मेडिकल एसोसिएशन भी पीड़ित मेडिकल ऑफिसर के समर्थन में उतर आई है। उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी, अपहरण का मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है। गुरुवार को मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों नेइस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक के साथ बैठक की और अपनी मांगे रखीं। इसके बाद देर शाम एसपी करनाल ने इंस्पेक्टर दीपक को सस्पेंड कर दिया। हालांकि, अभी तक खत्म नहीं की गई है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए क्या है पूरा मामला… डॉक्टर एसोसिएशन ने जिले में हड़ताल का ऐलान किया
फिलहाल, पूरे मामले को लेकर अस्पताल स्टाफ और पुलिस आमने-सामने हैं। उधर, स्टाफ ने चेतावनी दी कि जब तक पुलिस पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक अस्पताल में किसी का इलाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने न्याय मिलने तक विरोध जारी रखने की बात कही। सरकारी डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद डॉक्टर एसोसिएशन पीड़ित मेडिकल ऑफिसर के समर्थन में उतर आई है । एसोसिएशन ने जिले में हड़ताल का ऐलान कर दिया है। उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार करने सस्पेंड करने की मांग की है । डिप्टी सिविल सर्जन ने ली जानकारी
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मुनेश गोयल ने बताया कि डॉक्टर प्रशांत के साथ बदसलूकी का मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के व्यवहार को लेकर पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी गई है। डॉक्टर बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो काम पर नहीं लौटेंगे
इस मामले में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के डीजी के साथ मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मीटिंग की। एसोसिएश मेंबर डॉ. दीपक गोयल ने कहा कि संबंधित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है। जब तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं होगी, डॉक्टर काम पर नहीं लौटेंगे। थाना प्रभारी बोले- डॉक्टर ने उनसे गाली- गलौच की
घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने आरोपों से अलग बयान दिया है। उनका कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें फोन किया था। बातचीत के दौरान डॉक्टर ने उनके साथ गाली-गलौच की और बदतमीजी की। उन्होंने बताया कि बाद में डॉक्टर की ओर से लिखित में माफी भी मांगी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *