सरपंच की दिनदहाड़े 8 गोलियां मारकर हत्या:मोगा में फॉर्च्यूनर में आए हमलावर; महिला बोली- तलाक में मेरी मदद की, इसलिए पति ने मारा

मोगा में दिनदहाड़े गांव पट्टो हीरा सिंह के सरपंच हैप्पी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बाघा पुराना में फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए 5 हमलावरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब हैप्पी थार में अपने जिम जा रहे थे। करीब 10 से 12 राउंड फायिरंग की गई, जिसमें से 8 गोलियां सरपंच को लगी। परिजनों का आरोप है कि हैप्पी एक महिला को उसके पति से तलाक दिलाने और उसे कथित प्रताड़ना से बचाने में मदद कर रहे थे। इसी वजह से उन्हें पिछले कई महीनों से धमकियां मिल रही थीं। शुक्रवार सुबह 11 बजे जब हैप्पी अपनी थार गाड़ी में जिम जा रहे थे, तभी फॉर्च्यूनर में सवार 5 हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें उन्हें कई गोलियां लगीं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सरपंच ने जिस महिला की मदद की थी, उसने कहा कि पति अपने भाई से मेरा रेप करवाता था। तलाक केस में हैप्पी ने मेरे मदद की थी, इसी के चलते वह खुन्नस रखता था और पति ने ही इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अजय गांधी ने घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीमों को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हैप्पी ने बतौर आजाद सरपंच का चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दिया था। परिवार का पोस्टमॉर्टम से इनकार, रोड किया जाम उधर, परिजनों ने शव को अस्पताल से वापस मंगवा लिया और पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने बाघा पुराना के मुख्य चौक को जाम कर दिया और वहां धरना शुरू कर दिया। परिवार के सदस्यों ने एक विधायक समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि ये लोग इस मामले में शामिल हैं या आरोपियों की मदद कर रहे थे। आरोपी की महिला ने ये बातें बताईं… महिला: हैप्पी ने मेरी इज्जत बचाई थी। जोबनप्रीत (पति) का भाई मेरे साथ रेप करता था
सवाल: आपके साथ कौन कौन रेप करता था?
महिला: एमएलए जोबनप्रीत और उसके अन्य साथियों को बचाना चाहता है। अपनी चीजों पर मिट्‌टी डालना चाहता है। मिट्‌टी पड़नी नहीं। मैं तेरे सामने बैठी हूं अपने बाप की बेटी नहीं जो तेरे से बदला न लिया। सवाल: तुम्हें खतरा है। महिला: मुझे फोन करके कहते कि तुम्हें मार देना है। तू मिली तो तुझे मारेंगे वो कहीं मिला तो उसे मारेंगे। सवाल: कितने समय पहले ये धमकी मिली थी? महिला: छह सात महीने पहले मिली थी। वो मुझे कहते रहते थे ये चीजें। सवाल: बुलट प्रूफ गाड़ी पहले बनाई है या बाद में? महिला: बुलट प्रूफ इनकी वजह से नहीं बनाई थी वो कोई और लेवल था। इनकी वजह से नहीं बनाई थी। कोई गलत नहीं किया था उसने। सवाल: आज सुबह बात हुई थी तुम्हारी हैप्पी से। महिला: मेरे साथ बात हो रही थी। उसने कहा फोन काट दे दो मिनट। उसके बाद गोली चली है। वो अपने रिश्तेदार गगन के पास दवाई लेने आया था, और उसी दौरान जोबनप्रीत ने साथियों के साथ मिलकर हैप्पी की हत्या कर दी। वो मुझे नर्क से निकाल कर लाया था। वो इसलिए खुन्नस रखता था कि वो इसे यहां से लेकर क्यों गया। मेरा उनके (अपने पति) के साथ डिवोर्स चल रहा है। वो मेरा रेप करता था। हैप्पी मुझे बचाकर लाया था। सवाल: तुम हैप्पी के कॉन्टेक्ट में कब से आईं? महिला: वो मुझे बचाकर लाया था। हैप्पी की पत्नी मेरी सहेली थी, इसलिए वह मदद करता था। सरपंच के चाचा ने ये बातें बताईं… अब जानिए पुलिस ने क्या कहा घटना के बाद के PHOTOS.. —— ये खबर भी पढ़ें… अमृतसर के मैरिज पैलेस में AAP सरपंच की हत्या, शादी समारोह में मुंह ढके बिना आए हमलावर, पीछे से सीधे सिर में गोली मारी; VIDEO सामने आया
पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान बदमाशों ने पैलेस में आकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली मारने का एक वीडियो भी सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *