सर्विस लेन और मुख्य लेन को मर्ज कर नया एक्सेस तैयार, हादसे होंगे कम

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरु अमरदास नगर क्षेत्र में स्थित पारदेश्वर सिद्धपीठ श्री गौरी शंकर मंदिर के मुख्य मार्ग पर लोहे का गाडर (बैरियर) लगाए जाने के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस निर्माण की वजह से न केवल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, बल्कि स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते इलाके में निगम प्रशासन और स्थानीय सोसाइटी के खिलाफ गहरा रोष है। मामले की गंभीरता तब बढ़ गई जब सोमवार रात को गुरु अमरदास नगर वसनिक सोसायटी के सदस्यों द्वारा मंदिर के बिल्कुल बाहर लोहे का गाडर लगाने का काम शुरू किया। जैसे ही इसकी सूचना मंदिर प्रबंधन और स्थानीय दुकानदारों को मिली, वे भारी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। मंदिर कमेटी के प्रधान जतिंदर महाजन और कार्यकारी प्रधान विजय कुमार ने बताया कि रात के समय इस गाडर को लगाने का विरोध किया गया था और पुलिस प्रशासन से भी संपर्क किया गया, लेकिन पुलिस ने इस मामले पर ध्यान नहीं दिया। दुकानदारों और राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें मंदिर के आसपास व्यापार करने वाले दुकानदारों ने इस कदम को गलत ठहराया है। स्थानीय दुकानदार कमलकांत कालिया, रविंदर सिंह, जसबीर सिंह, गोविंद मेहता, गगनदीप, इकबाल सिंह और अमित ने संयुक्त रूप से कहा कि इस रास्ते पर गाडर लगाना तर्कसंगत नहीं है। नियमों की अनदेखी का आरोप मंदिर प्रबंधन कमेटी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह का कोई भी अवरोध खड़ा करने के लिए नगर निगम और संबंधित विभाग की अनुमति जरूरी होती है, लेकिन यहां नियमों को ताक पर रखकर निजी हितों के लिए रास्ता रोका जा रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थल के ठीक सामने इस तरह की रुकावट पैदा करना आस्था के साथ खिलवाड़ है। निगम प्रशासन की ओर से कोई इजाजत नही वार्ड नंबर 1 की महिला पार्षद आशु शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी है। उन्होंने पुष्टि की कि नगर निगम द्वारा इस गाडर को लगाने की कोई परमिशन नहीं दी गई है। सोसायटी के सदस्यों ने यह कदम अपनी मर्जी से उठाया है, जो कि कानूनी गलत है। गाडर लगाने का फैसला सोसाइटी की सहमति से गुरु अमरदास नगर वसनिक सोसाइटी के प्रधान अवतार सिंह ने कहा कि रात के समय इस मार्ग पर कमर्शियल वाहनों की आवाजाही बहुत बढ़ गई थी। इससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों की शांति भंग हो रही थी और सुरक्षा का खतरा बना रहता था। उन्होंने दावा किया कि गाडर लगाने का फैसला सोसाइटी की सहमति से लिया गया है। भास्कर न्यूज | जालंधर नेशनल हाईवे अथारिटी ने विधिपुर में ट्रैफिक की सेफ्टी के लिए नया डिजाइन लागू किया है। पहले करतारपुर की दिशा से उतरने वाले फ्लाईओवर से वाहन चालक नुस्सी की तरफ मुड़ते थे। इस कारण हादसे का डर बना रहता था, अब नेशनल हाईवे अथारिटी ने डा. अंबेडकर नेशनल इंस्टीच्यूट की दिशा में सर्विस लेन तथा मुख्य लेन को मर्ज करके नया एक्सेस तैयार कर दिया है। अब करतारपुर से आने वाले वाहन नेशनल इंस्टीच्यूट की तरफ आकर सर्विस लेन पर उतर जाएंगे। इसके साथ ही लोकल लेन से आने वाले वाहन भी मेन लेन पर चढ़ सकेंगे। रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट के तहत नए डिवाइडर, स्टील गार्डर लगाए गए हैं। अब सड़क बनाने का काम बाकी है। नए डिजाइन से वाहनों की रफ्तार नियंत्रण में हो सकेगी। जालंधर सिटी के किनारे के गांव नुस्सी, विधीपुर, मकसूदां, एनआईटी, लिद्दड़ां इलाके की जनता को सुरक्षा मिलेगी। अभी हाईवे पर अवैध कट बंद करने, ग्रिल दोबारा स्थापित करने, बरसाती नाले के ऊपर ढक्कन लगाने का काम बाकी है। चक जिदां के सामने स्टील ओवरब्रिज का निर्माण भी लंबित है। पिछले 6 महीने से इलाके के लोग इस ब्रिज के बनने का इंतजार कर रहे हैं। रेलवे की तरफ से दोमोरिया पुल व्हीकल अंडरपास की दीवारों के साथ कंक्रीट की नई दीवारें बनाई जा रही हैं। दोमोरिया पुल में आने व जाने वाले ट्रैफिक के लिए अलग-अलग रास्ते हैं। ये रास्ते 15-15 फीट चौड़े थे। ये कंक्रीट की दीवारें बनने के बाद दोनों रास्तों के बीच 3-3 फीट चौड़ाई घट गई है। फिलहाल मार्च के बचे दिनों में काम जारी रहेगा। अभी दीवारें बनी हैं। फर्श पर फ्लोरिंग व एक दीवार के साथ निर्माण बाकी है। चौड़ाई घटने के बाद अब एक साथ दो वाहन समांतर नहीं गुजर सकेंगे। फिलहाल कच्चे रास्ते से वाहन चल रहे हैं। ये रोड रेलवे स्टेशन के पास सबसे अधिक ट्रैफिक लोड को संभालती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *