सर्वोदय अस्पताल के खातों में मिली गड़बड़ियां:95 बेड के अस्पताल को 200 का दिखाकर बिलिंग की, 84 घंटे बाद IT की रेड खत्म

हिसार के सीनियर न्योरोसर्जन डॉक्टर उमेश कालड़ा के आवास और अस्पतालों पर इन्कम टैक्स की रेड 84 घंटे बाद खत्म हो गई है। शनिवार तक इन्कम टैक्स की टीमें सर्वे करती रहीं। टीम अपने साथ कुछ कागजात और अस्पताल का रिकॉर्ड ले गई है। इसके अलावा सर्वोदय अस्पताल बिक्री के संबंधित दस्तावेजों को भी टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। बुधवार 25 फरवरी सुबह 6 बजे इन्कम टैक्स की टीमों ने रेड की थी। सभी तरह की जांच के बाद अब नारनौल के रहने वाले डॉक्टर विनित यादव इनकम टैक्स की रड़ार पर हैं। हिसार में उन्होंने मार्च 2025 में डॉक्टर उमेश कालड़ा से सर्वोदय अस्पताल की डील की थी। 102 करोड़ रुपए में पूरा सौदा हुआ था। इसके बाद सर्वोदय अस्पताल के खातों में वित्तिय गड़बड़ियां सामने आई हैं। जांच में पता चला कि सर्वोदय अस्पताल बेचने के बाद भी डॉ. उमेश कालड़ा का पेन कार्ड नए अकाउंट के साथ अटैच किया गया था। इस कारण आयकर टीमें डॉ. उमेश के यहां पहुंची। हालांकि डॉ. उमेश ने यह स्पष्ट किया कि वह यह अस्पताल अगस्त 2025 में डॉ. विनित यादव को सेल कर चुके हैं। डॉ. उमेश यादव ने एग्रीमेंट आयकर विभाग के अधिकारियों दिखाया। अस्पताल के कमरे सील किए
आयकर विभाग की टीम ने सर्वोदय अस्पताल के कमरे सील कर दिए हैं। इसके अलावा पूरा रिकॉर्ड अपने कब्जे में कर लिया है। आयकर विभाग की गुरुग्राम शाखा के ज्वाइंट कमिश्नर गौरव बंसल की अगुवाई में पूरे छापामार कार्रवाई की गई। इस टीमें रोहतक, अंबाला और चंडीगढ़ के भी अधिकारी शामिल रहे। दैनिक भास्कर एप ने डॉ. उमेश कालड़ा से बात की तो उन्होंने बताया कि टीम ने यहां तीन दिन तक जांच की मगर टीम के हाथ ऐसा कुछ नहीं लगा। सर्वेश अस्पताल और रिश्तेदारों के यहां भी सर्वे हो चुका है और टीमें चली गई हैं। विनित यादव ने छह महीने में 8 अस्पताल खरीदें
जांच में पता चला कि 102 करोड़ रुपए में सर्वोदय अस्पताल खरीदने के बाद भी डॉ. विनित ने 8 अस्पताल और खरीद लिए। जांच में सामने आया कि डॉ. विनित ने डॉ. उमेश कालड़ा को पूरी पेमेंट किए बिना ही सर्वोदय अस्पताल को शुरू कर दिया जबकि कागजातों में लिखा है कि पूरी पेमेंट के बाद ही वह अस्पताल को संचालित कर पाएंगे। टीम ने जांच में पाया कि सर्वोदय अस्पताल में 95 बेड हैं और 200 बेड के बिल बने हुए हैं। इसके अलावा और भी कई अनियमिताएं पाई गई। टीम ने उमेश कालड़ा के सर्वेश अस्पताल में पार्टनर डॉ. राजकुमार आहुजा, डॉ. मदान और सेक्टर 13 में डॉ. अविराज के यहां भी छापेमारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *