बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर साजिद-वाजिद के सौतेले भाई और सिंगर जावेद शराफत अली खान को पटना पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। उन्हें रविवार को पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गजुया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। जावेद खान पर पटना के डॉक्टर सैयद शाहिद महमूद से करीब 71 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप है। आरोप है कि यह रकम म्यूजिक कंपोज करने के नाम पर ली गई। इधर, मुंबई के होटल में साजिद और जावेद के बीच बातचीत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साजिद जावेद से बोल रहे हैं- ‘तू चार झूठ पहले बोल चुका है तो तेरे 5वें सच की क्या वैल्यू है। जो भी रुपए हैं उसे वापस कर दो। ’ इसपर पुलिस बोल रही- परेशानी तो सबके जीवन में आती है, लेकिन समय निकालकर सबकुछ देखना पड़ता है।’ सूत्रों की माने तो इसके अलावा साजिद होटल के कमरे में पुलिस वालों को कुछ देने के लिए झोले लेकर पहुंचे थे, जिसमें लिफाफे, चॉकलेट और सलमान खान के सिंबल वाले महंगे इत्र थे। पटना में 2024 में किया गया था केस साल 2024 में पीड़ित डॉक्टर ने गांधी मैदान थाने में FIR दर्ज कराई थी। करीब दो साल की जांच के बाद पटना पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर पटना लेकर आई। पीड़ित पक्ष के वकील दिनकर दुबे ने बताया, मेरे क्लाइंट डॉक्टर सैयद शाहिद महमूद बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के जरिए जावेद शराफत अली के संपर्क में आए थे। उनके कहने पर म्यूजिक कंपोज करने के लिए जावेद शराफत अली से बातचीत की थी। जावेद शराफत अली ने सैयद साहिद को अलग-अलग लाभ और मुनाफे के प्रलोभन दिए। इसको लेकर किस्त में लगभग 71 लख रुपए लिए। कभी अपने दोस्त तो कभी अपने अकाउंट में रुपए मंगाते थे। रुपए लेने के बाद म्यूजिक कंपोज के लिए प्रेशर देना शुरू किया तो उन्होंने यूट्यूब पर 5 मिनट का एक वीडियो अपलोड कर दिया। इसके बनने का खर्च महज 500 से 1000 रुपए होगा, जो पटना के बाकरगंज में भी हो सकता है। रुपए मांगने पर टाल मटोल करने लगे वकील दिनकर दुबे ने बताया कि, काम नहीं होने पर डॉक्टर सैयद ने रुपए मांगने शुरू किए। इसके बाद जावेद ने टाल मटोल करने लगे। इसकी जानकारी म्यूजिक डायरेक्टर साजिद खान और आदित्य पंचोली को दी गई। आदित्य पंचोली ने उन्हें बुलाकर समझने की कोशिश की। लेकिन जावेद ने पैसे नहीं लौटाए। भाई साजिद को बोला- बीच में मत आओ, मैं निपट लूंगा साजिद ने जावेद को समझाने की कोशिश की तो जावेद ने कहा था- मैं निपट लूंगा तुम बीच में मत आओ। फिर हम लोगों ने गांधी मैदान थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद थाने ने उन्हें 41 का नोटिस भेजा। लेकिन जावेद ने नोटिस का जवाब न देकर 91 का नोटिस थाने को भेज दिया। फिर थाने ने 91 के नोटिस का जवाब दिया। बेल रिजेक्ट होने के बाद से फरार थे जावेद जावेद शराफत अली खान ने इसी बीच पटना सिविल कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल फाइल कर दी। कोर्ट ने बेल रिजेक्ट कर दिया। बेल रिजेक्ट होने के बाद वो फरार चल रहे थे। इसी दौरान कोर्ट ने उनके खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट इश्यू किया। पटना पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए मुंबई पहुंची। यहां 3 दिन रेकी करनी पड़ी। रेकी करने के बाद घर से अरेस्ट किया। फिर जावेद को अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया गया। गांधी मैदान थाने में 1 मार्च 2024 को दर्ज की गई थी शिकायत पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी के डॉक्टर सैयद शहिद महमूद ने 1 मार्च 2024 को गांधी मैदान में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें डॉक्टर ने लिखा था मैं डॉक्टर और प्रड्यूसर का काम करता हूं। इसी सिलसिले में मुंबई निवासी जावेद शराफत अली खान से मुलाकात हुई। फिर जावेद ने अपने मित्र प्रकाश भारतद्वाज और राकेश वर्मा से मुलाकात कराई थी। जावेद ने बताया था कि हम म्यूजिक डायरेक्टर का काम करते हैं। जबकि अन्य दोनों साथियों के बारे में रिकॉर्डिंग स्टूडियो का मालिक बताया था। मुलाकात के दौरान इन लोगों ने विश्वास दिलाया कि अगर आप हमलोगों के साथ काम करना चाहते हैं, तो इस व्यापार में पूंजी लगानी होगी। 71 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप जावेद शराफत के कहने पर अपने 3 बैंक खातों से गाना रिकॉर्डिंग और प्रमोशन के नाम पर तीनों के बैंक खातों में 70 लाख 68 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद वह लगातार उनसे संपर्क कर रहा था, जिस काम के लिए पैसा दिया गया, वह अब तक पूरा क्यों नहीं किया गया? यह पूछने लगे। जबकि आरोपियों ने भरोसा दिलाया था कि पैसा देते ही काम शुरू हो जाएगा।