सहरसा के राजेश हत्याकांड की पूरी कहानी:आरोपी बोला- प्रिंस ने गोली मारी, मैंने सिर काटा; गर्लफ्रेंड के कहने पर आया था राजेश

“हमने बीरबल और प्रिंस के साथ मिलकर पहले से योजना बनाई थी कि राजेश को शादी का झांसा देकर सहरसा बुलाया जाएगा। स्टेशन से उसे बाइक पर बैठाकर घुमाया, फिर शादी के बहाने सुनसान जगह ले गए। वहां पहले उसकी पिटाई की, फिर प्रिंस ने सिर में गोली मारी और हमने गला काटकर उसकी हत्या कर दी।” सहरसा के राजेश हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी दर्शन कुमार ने पुलिस पूछताछ में यह सनसनीखेज कबूलनामा किया है। उसने बताया कि पूरी योजना पहले से बनाई गई थी। पुलिस ने दर्शन के घर से एक देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की। आरोपी को घटना स्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट कराया गया, जहां से खून लगा चाकू और गोली का खोखा भी बरामद किया गया। एसपी ने कहा कि यह हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। राजेश और युवती के संबंध को लेकर परिवार नाराज था। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें.. आरोपी की जुबान से पूरा मामला समझिए..
शादी का झांसा देकर बुलाने की योजना
दर्शन ने पुलिस को बताया कि राजेश और बीरबल की शादीशुदा बहन के बीच पिछले 3-4 साल से प्रेम संबंध था। बीरबल इस रिश्ते से नाराज था और इसे परिवार की इज्जत से जोड़कर खत्म करना चाहता था। योजना के तहत बीरबल ने अपनी बहन से 6 फरवरी को राजेश को फोन करवाया और कहा गया कि परिवार शादी के लिए तैयार है। प्रेमिका की बातों पर भरोसा कर राजेश ने बेंगलुरु से पटना का टिकट कराया और 11 फरवरी को राजरानी एक्सप्रेस से सहरसा पहुंच गया। स्टेशन से सुनसान जगह तक ले जाने की चाल
सहरसा स्टेशन पर बीरबल और दर्शन बाइक से उसे लेने पहुंचे। तीनों पहले बाजार गए, चाय-नाश्ता किया और फिर शादी कराने के बहाने सोनबरसा थाना क्षेत्र की ओर निकल गए। रास्ते में जब राजेश ने पूछा कि सुनसान इलाके में क्यों ले जा रहे हो, तो उसे बताया गया कि पास में ही मंदिर है जहां शादी होनी है। नदी किनारे हत्या कर फरार हुआ
सुरसर नदी के किनारे दर्शन ने बाइक रोक दी। इसी दौरान तीसरा आरोपी प्रिंस भी वहां पहुंच गया। तीनों ने मिलकर राजेश की बेरहमी से पिटाई की, फिर प्रिंस ने उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद शव के साथ क्रूरता की गई और तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। दर्शन के मुताबिक, उसने दोस्ती और ‘इज्जत’ के नाम पर बीरबल का साथ दिया। पुलिस ने क्या-क्या बताया, पढ़िए..
सहरसा पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने बताया कि 12 फरवरी को सोनवर्षा थाना क्षेत्र में सुरसर नदी किनारे एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिला था। इस मामले में कांड संख्या 26/26 दर्ज कर वैज्ञानिक और तकनीकी जांच शुरू की गई। सोशल मीडिया के जरिए 12 घंटे में शव की पहचान डरहार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी 26 वर्षीय राजेश यादव के रूप में हुई, जो बेंगलुरु में मजदूरी करता था। इसके बाद सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर 72 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दर्शन कुमार को सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने दो अन्य साथियों के साथ हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने दर्शन के घर से एक देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की। आरोपी को घटना स्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट कराया गया, जहां से खून लगा चाकू और गोली का खोखा भी बरामद किया गया। एसपी ने कहा कि यह हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। राजेश और युवती के संबंध को लेकर परिवार नाराज था। शादी का झांसा देकर उसे बेंगलुरु से बुलाया गया और सुनसान जगह पर गोली मारकर तथा गला काटकर हत्या कर दी गई। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *