सांसद पप्पू यादव की असम CM पर विवादित टिप्पणी:कहा- धरती पर ऐसा चरित्रहीन इंसान नहीं देखा; इतिहास में इनसे बड़ा डकैत कोई पैदा नहीं हुआ

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला है। सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि धरती पर इतना चरित्रहीन इंसान नहीं देखा। हेमंत विश्वा को असम के पब्लिक का गद्दार तक कह दिया। एमपी ने कहा कि हेमंत विश्वा ने एक लाख करोड़ की चोरी की है। ये दुनिया के सबसे बड़े चोर है। तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में इससे बड़ा डकैत कोई पैदा नहीं हुआ। सांसद पप्पू यादव ने असम के मुख्यमंत्री को चैलेंज करते हुए कहा कि अगर उन्हें हिम्मत है तो वे मुझे और गौरव गोगोई को गिरफ्तार करके दिखाएं। हाथ लगा कर दिखाएं। जिस दिन इन दोनों को हाथ लगाया गया, खून की नदियां बहेगी। वे इतने पर ही नहीं रुके, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा को पापी और गद्दार बताते हुए कहा कि वे गरीबों दलितों और बहू बेटियों के विरोधी हैं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनके खिलाफ जंग लड़ने को तैयार है। हेमंत विश्वा ने दलितों को दी गाली सांसद ने कहा कि जिस तरीके से हेमंत विश्वा ने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान किया है और उन्हें अपशब्द कहा है, वे कतई इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने देश की बहू बेटियों को गाली दिया है, उनके खिलाफ केस होना चाहिए। दलितों को पागल कहा और उन्हें गाली दी है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मक्का और मखाना किसानों को लेकर बड़े आंदोलन का आह्वान किया है। मक्का और मखाना किसानों की समस्याओं को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार ने मक्का और मखाना किसानों को अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया है। गुलाबबाग मंडी गेट पर सात दिनों का धरना प्रदर्शन सरकार के इस किसान विरोधी नेता के खिलाफ 13 अप्रैल से गुलाबबाग मंडी गेट पर सात दिनों का धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ये आंदोलन किसानों के हक और उनकी समस्याओं को लेकर होगा। इसके जरिए एक बड़े आंदोलन और लड़ाई की शुरुआत होगी। बिहार में हो रही रेप, हत्या, हॉस्टल में बच्चियों के साथ हो रही यौन शोषण की घटनाओं को लेकर 18 अप्रैल के बाद एक आंदोलन किया जाएगा। वे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। इस दौरान उन्होंने बिहार में हालिया में हुई रेप और हत्या की घटनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में सरकार निरंकुश हो चुकी है। बेटियों को बलि नहीं चढ़ने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *