सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पंजाब की समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन किया

लुधियाना| बीसीएम स्कूल फोकल पॉइंट लुधियाना की टीम ने पहले राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी सह स्काउट गाइड शिविर बलोद छत्तीसगढ़ में आयोजित शिविर में रोवर–रेंजर्स ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जो गत दिनों आयोजित हुआ। उन्होंने ड्रिल अभ्यास, साहसिक गतिविधियों तथा विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में भाग लिया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पंजाब की समृद्ध संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन किया। पंजाब की छात्राओं द्वारा लगाए गए पंजाबी व्यंजनों के स्टॉल सभी प्रतिभागियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। यह आयोजन अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा। शिविर का समापन राष्ट्र सेवा, समर्पण, अनुशासन और ईमानदारी की भावना के संदेश के साथ हुआ। इसने युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए और अधिक प्रेरित किया।प्रिंसिपल नीरू कौडा, सिंपल वर्मा ने छात्राओं के इस कार्य की सराहना करते हुए ऐसी गतिविधियों में उन्हें आगे आने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *