साइकिल सवार को ट्रैक्टर ने 30 मीटर तक घसीटा, वीडियो:जमुई में सामान खरीदने के लिए निकला था, सिर में आई गंभीर चोट; पटना रेफर

जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर स्थित डॉक्टर नीरज साह के क्लीनिक के पास एक 14 वर्षीय किशोर की साइकिल फिसलने से वह गिर गया। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे लगभग 30 मीटर तक घसीटा। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। घायल किशोर की पहचान महिसौड़ी निवासी देवेंद्र कुमार बरनवाल के बेटे आयुष राज के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह सामान खरीदने के लिए साइकिल से जा रहा था। तभी रास्तें यह हादसा हो गया। हादसे में आयुष के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना 17 जून की बताई जा रही है। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिसौड़ी चौक से सिकंदरा की ओर जा रहा ट्रैक्टर किशोर को घसीटता हुआ ले गया। स्थानीय लोगों के बचाने दौड़ने से पहले ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के मदद से चालक की तलाश जारी टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसके आधार पर ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *