साइबर लिटरेसी- मैट्रिमोनियल प्लेटफार्म से हो रहा स्कैम:सरकार की एडवाइजरी, फेक प्रोफाइल के 14 संकेत, बचाव के लिए जरूरी 9 सावधानियां

अगर आप मैट्रिमोनियल और डेटिंग प्लेटफॉर्म पर जीवनसाथी ढूंढ रहे हैं तो सावधान हो जाइए। हाल ही में इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से मैट्रिमोनियल और डेटिंग प्लेटफॉर्म पर बढ़ते साइबर स्कैम को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि साइबर ठग शादी और रिश्तों की तलाश कर रहे लोगों की भावनाओं को अपना हथियार बना रहे हैं। ये ठग फर्जी प्रोफाइल बनाकर खुद को पढ़ा-लिखा, सफल और अच्छी नौकरी वाला या विदेश में काम करने वाला व्यक्ति बताकर भरोसा जीतते हैं। ठग यूजर से इमोशनल रिश्ता बनाते हैं। फिर इमोशन का फायदा उठाकर निवेश करने के लिए या क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाने के लिए उकसाते हैं। कई बार स्कैमर यूजर से न्यूड फोटो/वीडियो की डिमांड करते हैं। वीडियो कॉल पर न्यूड होने को कहते हैं, फिर स्क्रीन रिकॉर्डिंग करते हैं। बाद में ब्लैकमेल करके पैसे मांगते हैं। I4C ने लोगों को ऑनलाइन रिलेशनशिप में सतर्क रहने की हिदायत दी है। आज साइबर लिटरेसी कॉलम में हम मैट्रिमोनियल-डेटिंग प्लेटफार्म के जरिए होने वाले इस स्कैम के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- मैट्रिमोनियल-डेटिंग एप्स क्या हैं और ये कैसे काम करते हैं? जवाब- ये ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स हैं, जहां लोग शादी या रिश्ते के लिए पार्टनर की तलाश करते हैं। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- मैट्रिमोनियल-डेटिंग प्लेटफार्म के जरिए स्कैम कैसे हो रहा है? जवाब- साइबर ठग मैट्रिमोनियल-डेटिंग प्लेटफार्म पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों का भरोसा जीतते हैं। धीरे-धीरे इमोशनल अटैचमेंट बनाते हैं और फिर निवेश के नाम पर उनसे ठगी करते हैं। नीचे दिए ग्राफिक से इसे समझिए- सवाल- लोग इस स्कैम के झांसे में क्यों आ जाते हैं? जवाब- दरअसल पार्टनर की तलाश कर रहे लोग सामने वाले पर जल्द भरोसा कर लेते हैं। यही उनकी मुख्य कमजोरी है। इस स्कैम के झांसे में फंसने के कई कारण हो सकते हैं। जैसेकि- सवाल- मैट्रिमोनियल और डेटिंग एप्स पर स्कैम की पहचान कैसे कर सकते हैं? जवाब- कुछ आसान संकेताें से मैट्रिमोनियल और डेटिंग एप्स पर स्कैम की पहचान की जा सकती है। जैसेकि- ये सभी संकेत बताते हैं कि सामने वाला व्यक्ति असली नहीं, बल्कि स्कैमर हो सकता है। सवाल- मैट्रिमोनियल और डेटिंग एप्स पर फेक प्रोफाइल की पहचान कैसे करें? जवाब- मैट्रिमोनियल और डेटिंग एप्स पर फेक प्रोफाइल की पहचान इन संकेतों से की जा सकती है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- मैट्रिमोनियल और डेटिंग एप्स पर स्कैम से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- इस स्कैम से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर खुद को ऐसे ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षित रख सकते हैं। नीचे दिए गए ग्राफिक के जरिए इसे समझिए- सवाल- ऐसे स्कैम का शिकार होने पर तुरंत क्या करना चाहिए? जवाब- ऐसी स्थिति में पैनिक न हों। तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही जिस अकाउंट, प्रोफाइल या नंबर से ठगी हुई है, उसे तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें। अपने बैंक को तुरंत सूचना दें, ताकि किसी भी नुकसान को रोका जा सके। सवाल- ऑनलाइन डेटिंग में क्या सावधानियां बरतना जरूरी है? जवाब- ऑनलाइन डेटिंग एप यूज करते समय कुछ बुनियादी बातों का खास ख्याल रखें। जैसेकि- ……………….. साइबर लिटरेसी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए साइबर लिटरेसी- पेंशनर्स के साथ स्कैम: लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट के नाम पर फ्रॉड, बुजुर्गों को करें सावधान, ये 9 बातें हमेशा याद रखें हाल ही में इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से ऐसी ही एक घटना का वीडियो शेयर किया है। इसमें पेंशनधारकों को लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट के नाम पर होने वाले स्कैम के बारे में सतर्क किया गया है। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *