केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह 11 फरवरी को 75 साल के हो जाएंगे। रामपुरा हाउस की तरफ से रेवाड़ी में कोई बड़ा आयोजन नहीं होगा। प्रदेश सरकार में मंत्री बेटी आरती राव पिता का जन्मदिन मनाने 11 फरवरी को दिल्ली पहुंचेगी। पिता-पुत्री के दिल्ली में होने के चलते समर्थक भी दिल्ली पहुंच सकते हैं। रिटायरमेंट के दिए थे संकेत राव इंद्रजीत सिंह ने पहली बार उम्र का हवाला देकर महेंद्रगढ़ जिलें में आयोजित एक कार्यक्रम में सक्रिय राजनीति से रिटायरमेंट के संकेत दिए थे। जिसके बाद राव इंद्रजीत सिंह के 2029 का चुनाव नहीं लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई थी। हालांकि बाद में राव इंद्रजीत सिंह ने एक दूसरे कार्यक्रम में 2029 को चुनाव लड़ने के संकेत देकर समर्थकों में उत्साह भर दिया था।
पिता के पाए जाएंगी बेटी प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री के निजी कार्यालय की तरफ से बताया गया कि बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव दिल्ली जाएंगी। दिल्ली में परिवार और पिता के साथ उनके जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होंगी। दिल्ली कौन जाएगा कौन नहीं, इस बारे में अभी उनके पास कोई सूचना नहीं है। समर्थक रेवाड़ी, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़- नारनौल सहित अपने क्षेत्रों में अपने स्तर पर जन्मदिन मना सकते हैं। समर्थक हर वर्ष मनाते हैं जन्मदिन राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक हर वर्ष उनका जन्मदिन मनाते है। जन्मदिन के मौके पर राव इंद्रजीत सिंह अक्सर कभी रेवाड़ी में रामपुरा हाउस तो कभी दिल्ली आवास पर समर्थकों के साथ मौजूद रहते हैं। संसद के सत्र के चलते इस बार राव इंद्रजीत सिंह अपने 75वें जन्मदिन पर दिल्ली में रहेंगे। 2004 से केंद्र सरकार में राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह 2004 से अब तक केंद्र में लगातार मंत्री हैं। शायद ही देश के किसी अन्य नेता के नाम ऐसा रिकार्ड दर्ज होगा। राव इंद्रजीत सिंह 2004 से 2014 तक मनमोहन सरकार और 2014 से 2026 तक नरेंद्र मोदी सरकार में राज्यमंत्री मंत्री हैं। इससे पहले राव इंद्रजीत सिंह 1982 से 1987 तक प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं।
1977 से 2024 तक दो बार हारे राव इंद्रजीत सिंह ने जाटूसाना से पहला चुनाव 1977 में लड़ा था। जाटुसाना में राव नरबीर सिंह और महेंद्रगढ़ लोकसभा से सुधा यादव राव इंद्रजीत सिंह को हरा चुके हैं। 1987 में राव नरबीर ने पहला चुनाव जाटुसाना में राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ लड़ा। पहले चुनाव में राव इंद्रजीत सिंह को हराकर नरबीर देवीलाल सरकार में मंत्री बने थे। 1999 में भाजपा की टिकट पर पहली बार चुनाव मैदान में उतरी सुधा यादव ने महेंद्रगढ़ लोकसभा में राव इंद्रजीत सिंह को हराया था। गुरुग्राम सीट पर राव का कब्जा नए परिसिमन के बाद 2009 में गुरुग्राम लोकसभा सीट अस्तित्व में आई। तब से अब तक इस सीट पर राव इंद्रजीत सिंह को कोई हरा नहीं पाया है। 2009 का चुनाव कांग्रेस और 2014, 2019 और 2024 का चुनाव भाजपा की टिकट पर जीते। 2024 में राव इंद्रजीत सिंह के मुकाबले कांग्रेस ने फिल्म अभिनेता राजबब्बर को चुनाव मैदान में उतारा था।