सालासर मंदिर विवाद में कूदे कन्हैया मित्तल:VIDEO पोस्ट कर कहा-शराब पीने वालों के साथ नहीं जाऊंगा; परिवार का समर्थन कर रहे शराबी

राजस्थान के सालासर धाम मंदिर में हिसार के व्यापारी परिवार के साथ मारपीट के मामले में भजन गायक कन्हैया मित्तल की एंट्री से कंट्रोवर्सी बढ़ गई है। 2 दिन पहले कन्हैया मित्तल ने कहा था कि 10 अप्रैल को परिवार को सालासर धाम मंदिर में ले जाकर विवाद खत्म कराएंगे। वहीं अब यू-टर्न लेते हुए परिवार को ही निशाने पर ले लिया। कन्हैया मित्तल ने फेसबुक पेज पर एक के बाद एक कई पोस्ट डालीं। मित्तल ने हिसार के पीड़ित व्यापारी संजय अरोड़ा का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मैं ऐसे परिवार के साथ सालासर मंदिर नहीं जाऊंगा जो शराब- मांस का सेवन करता हो। वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने परिवार के समर्थन में आए लोगों को शराबी तक कह डाला। कहा कि जिन लोगों को ड्रामेबाजी करनी है, करे और जितनी करनी है उतनी करें। वहीं व्यापारी संजय अरोड़ा ने पूरे मामले पर कन्हैया मित्तल को मानहानि केस करवाने की चेतावनी दी है। सबसे पहले जानिए क्या था पूरा विवाद मंदिर कमेटी ने दी सफाई- श्रद्धालुओं ने अपनी गलती स्वीकार की इसके बाद सालासर बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ धक्कामुक्की और मारपीट के मामले में मंदिर प्रबंधन ने लेटर जारी किया, जिसमें कहा गया कि आरोप लगाने वाले श्रद्धालुओं से सालासर पुलिस थाने में थाना प्रभारी के सामने बातचीत हुई। उन्होंने सीसीटीवी वीडियो देखकर अपनी गलती स्वीकार की। मंदिर कि महिला गार्ड के साथ मारपीट हुई है, इसके सारे सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दिए। थाने में संबंधित श्रद्धालुओं ने माफी भी मांगी है। पावन धाम में इस प्रकार का आचरण निंदनीय है। अब जानिए कन्हैया मित्तल का विवाद कैसे शुरू हुआ… 2 दिन बाद सोशल मीडिया पर लाइव आए इस प्रकरण के दो दिन बाद भजन गायक कन्हैया मित्तल इस मामले में कूद पड़े और सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी बात रखी। कन्हैया मित्तल ने पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति जताई, लेकिन मंदिर व्यवस्था और पुजारी परिवार पर सवाल उठाने को गलत बताया। कन्हैया मित्तल ने कहा कि हिसार का परिवार दर्शन करने गया था और जो कुछ उनके साथ हुआ, वह दुखद है। उन्होंने माना कि बाउंसरों के साथ विवाद हुआ और परिवार की पीड़ा समझी जा सकती है, लेकिन हमें उनके बयान पर विचार भी करना चाहिए कि जिसमें कहा कि हम सालासर धाम नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुजारियों को गुंडा कहना गलत है। अगर किसी बाउंसर ने गलत किया है तो उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, लेकिन पूरे पुजारी समाज को बदनाम करना ठीक नहीं है। परिवार को फोन कर रिकॉर्डिंग की इसके बाद कन्हैया मित्तल ने इसी दिन कुछ घंटों बाद परिवार से फोन पर बात की और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि परिवार से उनकी बात हो गई है। परिवार 10 अप्रैल को उनके साथ सालासर जाएगा। कन्हैया मित्तल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार से बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग शेयर की और लिखा कि बालाजी महाराज के सभी बच्चे हैं और हम एक हैं। बहुत-बहुत आभार हिसार के परिवार का जिन्होंने पुनः सालासर जाने के लिए हां भरी और सनातनियों की एकता की एक मिसाल कायम की। 10 अप्रैल को मैं और मेरा हिसार का परिवार एक साथ सालासर बालाजी के माथा टेकेंगे। परिवार ने साथ जाने से मना कर दिया इसके बाद परिवार ने 8 अप्रैल को मीडिया में बयान दिया कि वह कन्हैया मित्तल के साथ सालासर धाम नहीं जाएंगे। मंदिर कमेटी को हिसार आकर उनसे माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद परिवार के मुखिया संजय अरोड़ा ने एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए बताया कि वह कन्हैया मित्तल के साथ नहीं जाएंगे। इससे पहले वह एक बैठक व्यापारियों के साथ करेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे। परिवार ने कन्हैया मित्तल को बिचौलिया ना बनने की सभी सलाह दी और विवाद से दूर रहने के लिए भी कहा। हिसार में पंचायत वाले दिन इस तरह कंट्रोवर्सी हुई… पंचायत वाले दिन- पुरानी वीडियो डालकर विवाद बढ़ाया
गुरवार (9 अप्रैल) को इस मामले में हिसार पीजीएसडी (प्रयाग गिरी शिव धाम ) में एक बड़ी पंचायत बुलाने का फैसला लिया गया और दोपहर एक बजे इसका समय रखा गया। मगर कन्हैया मित्तल की ओर से पंचायत शुरू होने से पहले एक वीडियो अपनी फेसबुक पर शेयर किया। जिसमें हिसार के व्यापारी संजय अरोड़ा को शराब और मांस का सेवन करते हुए दिखाया। हालांकि यह वीडियो सालसर प्रकरण से काफी पहले का है। कन्हैया मित्तल ने लिखा कि वह ऐसे व्यक्ति के साथ सालसर धाम नहीं जाएंगे जो शराब और मांस का सेवन करता हो। व्यापारी ने कहा- मानहानि का केस करूंगा
पंचायत के बाद व्यापारी संजय अरोड़ा ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत की और कहा कि कन्हैया मित्तल ने अपनी मानसिकता का परिचय दिया है। पहले वह परिवार के लिए सहानूभूति दिखा रहा था। अपने साथ ले जाने की बात कर रहा था। अभी 10 अप्रैल तो आई नहीं थी। हम कैसे भूल जाएं कि हमारी महिलाओं और बच्चों को वहां मारा-पीटा गया। सालासर जाने के लिए पहले भी वह फोन कर दवाब बना रहे थे और आज वीडियो डालकर वह और दवाब बनाना चाह रहे हैं। कन्हैया मित्तल ने जो गलत किया है वह दुनिया देख रही है। मैंने कन्हैया मित्तल को कह दिया है कि आप ये वीडियो डिलीट मत करना। इसका सबकुछ मैंने अपने पास सेव कर लिया है। मैं आप पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करूंगा। पढ़िए, कन्हैया ने मानहानि केस पर क्या कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *