हरियाणा के यमुनानगर में भजन गायक कन्हैया मित्तल ने विवादित टिप्पणी की। सोमवार रात को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मजार पर माथा टेकने वालों को पितृ दोष लगता है, क्योंकि उन्होंने अपना बाप बदल लिया है। सिंगर ने आगे कहा कि बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठिये भारत में नकली आधार कार्ड बनाकर घूम रहे हैं और खुद को हिंदू बताते हैं। उन लोगों का टारगेट हमारी बेटियां हैं। जब पाकिस्तान भारत में आतंकवादी भेजता है तो हमारी बेटियां ही उन्हें मारती हैं। दुर्गा बनो या काली बनो, लेकिन कभी बुर्के वाली मत बनो। मैं मस्जिद-चर्च नहीं जाता, मगर जब भी गुरुद्वारे को देखता हूं, तो दिल और जान वार देता हूं। मंदिर में जैसे मेरे श्याम बसते हैं, वैसे ही गुरुद्वारे में मेरे रब बसते हैं। अब सिलसिलेवार पढ़िए कन्हैया ने क्या टिप्पणी की… यमुनानगर में तेजली रोड पर श्री श्याम प्यारे परिवार की ओर से सोमवार रात को श्री बालाजी संकीर्तन कार्यक्रम कराया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम में कन्हैया मित्तल को भजन गायन के लिए बुलाया था। इसी दौरान कन्हैया ने ये विवादित टिप्पणी की। प्रोग्राम में कट्टर हिंदू आते हैं कन्हैया ने एक भजन के बीच में कहा कि लोग उनसे पूछते हैं- आप जहां पर जाते हैं, वहां इतनी भीड़ क्यों आती है। कन्हैया ने कहा कि बाकि जगह सिर्फ हिंदू आते हैं, लेकिन हमारे यहां कट्टर हिंदू आते हैं। उधर, आयोजन से जुड़े धीरज ने कहा कि कन्हैया की टिप्पणी से कोई विवाद नहीं है। रात को एक बजे तक प्रोग्राम चला। कन्हैया ने लोगों के हित की बातें की। —————- ये खबर भी पढ़ें… भजन सिंगर कन्हैया मित्तल की पोस्ट पर बवाल: महाराजा सूरजमल को खान लिखा, जाट समाज भड़का; कैथल में पोस्टरों पर कालिख पोती हरियाणा के कैथल में जाट समाज ने भजन गायक कन्हैया मित्तल के पोस्टरों पर कालिख पोत दी। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर ताला जड़ दिया और कन्हैया मित्तल के खिलाफ नारेबाजी की। जाट समाज के लोग कन्हैया मित्तल के सोशल मीडिया पेज पर महाराजा सूरजमल को सूरज खान लिखने से नाराज हैं। (पूरी खबर पढ़ें)