सिंगर बूरा बोले-हम सरपंचों के पैरों की धूल भी नहीं:अमित सैनी ने कहा-कलाकारी कर लो या बदमाशी; मासूम शर्मा-सरपंच विवाद पर आज जींद में पंचायत

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का सरपंच विवाद अब ‘पंचायत बनाम कलाकार’ बन गया है। जींद में हरियाणा के सरपंच आज (26 फरवरी) मासूम शर्मा के खिलाफ महापंचायत कर रहे हैं। सिंगर देवा कुमार देवा बोले ने कहा कि सब कलाकार को लोग ‘कलंकार’ कहने लगे हैं। मासूम के एक बार माफी मांगने पर ही मामला सुलझ सकता है, उसे माफी मांग लेनी चाहिए। वहीं, हरियाणवी सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर अमित सैनी रोहतकिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा… एक ही काम हो सकता है, कलाकारी कर लो या बदमाशी। हरियाणवी कलाकार प्रदीप बूरा ने सरपंचों से कहा- हम आपके पैरों की धूल भी नहीं। इससे पहले कलाकार राहुल पुट्‌ठी सरपंचों के हक में सॉन्ग रिलीज कर चुके हैं। मामले में पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने दैनिक भास्कर एप से बात करते हुए कहा कि मासूम ने खुद 25-26 फरवरी को मुआना आकर माफी मांगने की बात कही थी। इसीलिए आज जींद के सफीदों के गांव हैबतपुर में महापंचायत बुलाई गई है। सिलसिलेवार पढ़िए…विवाद पर कलाकारों ने क्या कहा अमित सैनी बोले- पहले इज्जतदार लोगों की वैल्यू थी
सिंगर अमित सैनी रोहतकिया ने कहा कि कुछ भाइयों के मैसेज आ रहे हैं कि आप भी इस मामले पर कुछ बोलें। भाइयों, मुझे कुछ नहीं पता। मैं अपनी मस्ती में मस्त हूं। फालतू चीजां से दूर रहया करूं। गायक हूं गाने गाया करूं। काम एकै हो सके या बदमाशी हो सके या गाने गाए जा सके। (मैं अपनी मस्ती में मस्त हूं। फालतू चीजों से दूर रहता हूं। एक गायक हूं, सॉन्ग करता हूं। हां, हम या तो बदमाशी ही कर सकते हैं या सॉन्ग ही कर सकते हैं। पहले इज्जतदार लोगों की वैल्यू होती थी) प्रदीप बूरा बोले- एक मछली पूरा तालाब खराब करती है
हिसार के हरियाणवी कलाकार प्रदीप बूरा ने भी विवाद में कूदे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 6 हजार से ऊपर गांव हैं, सरपंच हैं या मंत्री हैं या एमएलए हैं। भाई, आप लोगों से मैं माफी मांगता हूं, क्योंकि हम भी कलाकार हैं। आप सम्मानित व्यक्ति हो, जनता के चुने हुए हो। हमारे आदर्श हो, जनता भी हमारी आदर्श हैं। हम तो पांव की धूल भी नहीं है। बचपन में सुना था कि एक गंदी मछली पूरे तलाब को बेकार कर देती है, आज हमने ये बात देखी है। कई सरपंच, पार्षद भाइयों के फोन आए। माफी मांगने वाला कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। प्लीज, आप संयम रखें। 18 फरवरी को जींद में हुआ था विवाद
यह विवाद 18 फरवरी को जींद में मासूम शर्मा के बहन कविता व बहनोई धर्मवीर आर्य की 25वीं मैरिज एनिवर्सिरी कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ था। शो के दौरान भीड़ बढ़ने पर मासूम शर्मा ने मंच से पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा को नीचे उतरने के लिए कहा और कहा कि “मेरे प्रोग्राम में कोई सरपंच, एमएलए या मंत्री हो, मैं किसी को नहीं मानता।” इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद सरपंचों ने कड़ा विरोध जताया। पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मासूम शर्मा को पंच का चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली। इसके बाद विवाद में प्रदेश के कई सरपंचों और सिंगरों की एंट्री हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *