मधेपुरा के सिंहेश्वर में देह व्यापार में मामले में पलुसि ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तार किए गए लोगों में 8 लड़कियां नाबालिग हैं। जबकि 3 युवक और 3 युवतियां बालिग हैं। थाने से 200 मीटर दूर चल रहा था धंधा लोगों के मुताबिक देह व्यापार का यह धंधा आदर्श थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर चल रहा था। लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देश पर एएसपी प्रवेंद्र भारती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस कार्रवाई की जानकारी दी उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंहेश्वर आदर्श थाना से कुछ ही दूरी पर बिरेली रोड के समीप एक बांस बिट्टा में नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। 8 नाबालिगों को छोड़ा गया पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के मुताबिक तलाशी के दौरान पुलिस ने 11 युवतियों (नाबालिग और बालिग) और 3 युवकों को पकड़ा। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग युवतियों को छोड़ दिय गया। हालांकि उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। न ही अभी तक इसके बारे में पता चला है कि ये धंधा किसके द्वारा कराया जा रहा था। छापेमारी में ये अधिकारी रहे शामिल छापामारी दल में मुख्य रूप से मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक मनोज मोहन, परिक्ष्मान पुलिस उपाधीक्षक नुरुल हक, सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, साइबर थाना अध्यक्ष अमरनाथ चौहान, महिला थाना अध्यक्ष नीतू कुमारी, परिचारी कुंदन कुमार और परिचारी विकास कुमार शामिल थे।