सिकंदर के मजदूरों का यूपी में मौत:15 फीट गहरे गड्ढे में पाइपलाइन का काम कर रहे थे, मिट्टी में दबने से गई जान

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड के सिकंदर गांव के दो मजदूरों की उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। पाइपलाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से दोनों मजदूर गड्ढे में दब गए, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। मिट्टी धंसने से हादसा जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। बुधवार शाम तीन मजदूर गड्ढे में वेल्डिंग का काम कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई। दो मजदूरों की मौके पर मौत इस हादसे में सिकंदर गांव निवासी प्रिंस कुमार (21) और निरंजन कुमार मलबे में दब गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा मजदूर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। पुलिस ने शुर की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दोनों शवों को बाहर निकालकर कब्जे में लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *