सिख करेक्टर पर बनी पहली सुपर हीरो फिल्म:यूके के डायरेक्टर ने बनाई, चढ़दी कलां-सिखों का सेवा भाव दिखाया, इंडिया में भी रिलीज की तैयारी

पंजाबी में सिंगर-एक्टर दिलजीत सिंह की कोशिश के बाद अब सिख वारियर पर इंग्लिश में पहली सिख सुपर हीरो फिल्म बनी है। इसमें मार्शल आर्ट्स और सिख विरासत का टेस्ट है। फिल्म द लास्ट वारियर दुनिया की पहली इंग्लिश-भाषा की सिख सुपरहीरो फिल्म के रूप में इतिहास रच रही है।
इस फिल्म फ्लेक्स सिंह ने लिखा और डायरेक्ट किया है। हीरो के रोल में भी खुद फ्लैक्स सिंह हैं। फिल्म में एक अनाथ बच्चे के महान योद्धा बनने के सफर को दिखाया है।
फ्लेक्स सिंह ने कहा कि इस फिल्म को इसलिए बनाया है ताकि अंग्रेजी समझने वाले भी सिखों की चढ़दी कला और सेवा भाव को समझ पाएं। फिल्म के जरिए सिखों के साथ हो रहे क्राइम को भी छुआ गया है। इसके साथ ही यूके के गैंग क्राइम जैसे सामाजिक मुद्दों को भी उठाया है। 21 फरवरी 2026 को UK में अपने वर्ल्ड प्रीमियर के बाद यह मार्च 2026 में बर्मिंघम और ईस्ट लंदन में रिलीज हुई। डायरेक्टर ने बताया कि जल्द ही इसे भारत और कनाडा में रिलीज करने की तैयारी है। जानें फिल्म द लास्ट वारियर की 3 महत्वपूर्ण बातें … सिखों की बहादुरी और गौरव के बारे लोगों को बताया -यह दुनिया की पहली इंग्लिश-भाषा की सिख सुपरहीरो फिल्म है, जो वर्ल्ड सिनेमा में एक नई मिसाल कायम कर रही है। फिल्म का मुख्य उद्देश्य हॉलीवुड स्तर के एक्शन के जरिए सिख समुदाय की ताकत को दिखाना है ताकि दुनिया भर के दर्शक सिख विरासत की वीरता और गौरव से परिचित हो सकें। सिख सिद्धांतों के बारे में बताया गया-फिल्म के निर्माता फ्लेक्स सिंह ने इसके लेखन, निर्देशन और मुख्य अभिनय की जिम्मेदारी खुद संभाली है। उन्होंने एक अनाथ बच्चे के महान योद्धा बनने के सफर को जापानी समुराई, स्पार्टन और वाइकिंग परंपराओं के मार्शल आर्ट्स के साथ जोड़कर पेश किया है, जो चढ़दी कला और सेवा जैसे महान सिख सिद्धांतों को दर्शाता है। बेघर होने जैसी समस्याओं को उठाया- एक्शन के साथ-साथ यह फिल्म यूके में गैंग क्राइम और बेघर होने जैसी गंभीर समस्याओं पर गहरा प्रहार करती है। 21 फरवरी 2026 को स्लो (UK) में वर्ल्ड प्रीमियर के हाउसफुल रहने के बाद, मार्च 2026 की स्क्रीनिंग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब भारत और कनाडा जैसे देशों में इसकी ग्लोबल रिलीज का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *