सिद्धार्थनगर में सिलेंडर के लिए रातभर लाइन:कानपुर में लड़की बोली- एजेंसी कर्मचारी ने थप्पड़ मारा; यूपी में 1483 जगह छापे

यूपी में रसोई गैस सिलेंडर का संकट बढ़ता जा रहा है। सिद्धार्थनगर में लोग रात से ही सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी के बाहर बैठ गए। शनिवार सुबह अपना नंबर आने का इंतजार करते रहे, लेकिन अब तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया है। कानपुर में गैस एजेंसी के बाहर जमकर हंगामा हुआ। यहां सिलेंडर के लिए लाइन में लगी एक युवती ने एजेंसी कर्मचारी पर मारपीट का आरोप लगाया। मामला एचएएल टाउनशिप के पास समृद्धि गैस एजेंसी का है। कन्नौज और बदायूं में सिलेंडर को लेकर मारामारी मची है। लोग सुबह 5 बजे से ही लंबी कतारों में खड़े हैं। कुशीनगर में गैस एजेंसी के बाहर करीब 500 लोग खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे। हालांकि, गैस कंपनियां किसी भी तरह की किल्लत से इनकार कर रहीं। उधर, सीएम योगी के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य एवं रसद और जिला प्रशासन ने प्रदेश के 1,483 जगहों पर छापेमारी की। एलपीजी वितरकों के खिलाफ 4 FIR दर्ज की गई। कालाबाजारी के लिए 20 FIR दर्ज कराई गई हैं। मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 19 आरोपियों की तलाश की जा रही है। इससे पहले, शुक्रवार को फर्रुखाबाद में सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे मोहम्मद मुख्तियार (76) की तबीयत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल लेकर भागे, लेकिन उनकी मौत हो गई। अब 2 तस्वीरें देखिए… घरेलू गैस की किल्लत को लेकर अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *