सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने वाला कबूतर गिरफ्तार:दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से पकड़ा; शूटर के साथ आया था लॉरेंस का गुर्गा

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गैंगस्टर बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया है। उसे गुरुग्राम से अरेस्ट किया गया है। दिल्ली पुलिस की जांच के मुताबिक बॉबी कबूतर ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए रेकी की थी। आरोपी मूसेवाला के कत्ल के लिए आए शूटर शाहरूख के टच में था। हालांकि बाद में मूसेवाला के AK-47 वाले गनमैन देखकर शाहरूख ने कत्ल से इनकार कर दिया था। इसके बाद पंजाब व हरियाणा के शूटर्स के जरिए लॉरेंस गैंग ने सिद्धूु मूसेवाला का कत्ल कराया था। ************* पंजाब-चंडीगढ़ की अन्य खबरें पढ़ें RSS प्रमुख मोहन भागवत 2 दिन के लिए पंजाब आ रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 25 फरवरी से दो दिवसीय पंजाब प्रवास पर रहेंगे। यह दौरा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे देशव्यापी प्रवास अभियान के तहत होगा। इस दौरान वह विभिन्न वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 25 को डॉ. भागवत पठानकोट पहुंचेंगे, जहां वह सुबह सवा 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूर्व सैन्य अफसरों को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे से साढ़े 5 बजे तक वह पठानकोट जिला युवा स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे। संघ के प्रांत संघचालक इकबाल सिंह ने बताया कि 26 को मोहन भागवत लुधियाना में आयोजित प्रमुख नागरिक गोष्ठी में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर साढ़े 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसमें कई फील्ड के लोग मौजूद रहेंगे। चंडीगढ़ निगम सख्त, रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच पार्किंग बैन चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर में बेतरतीब और अवैध पार्किंग पर नकेल कसने के लिए कड़ा फैसला लिया है। निगम ने एडवाइजरी जारी कि है कि अब निगम के अधीन आने वाली किसी भी पार्किंग में रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक कोई वाहन खड़ा नहीं होगा। निगम आयुक्त अमित कुमार ने साफ किया है कि यह प्रतिबंध निगम की सभी पेड पार्किंगों के साथ फ्री पार्किंग क्षेत्रों पर भी लागू होगा। जबकि, निगम की जमीन, खुले मैदान, ग्रीन बेल्ट, सड़क किनारे के बर्म, पेवर ब्लॉक क्षेत्र पर किसी भी समय पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। आयुक्त ने कहा है कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अलग से कोई चेतावनी या नोटिस नहीं दिया जाएगा। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहन तथा निगम की ओर से अधिकृत वाहनों को नियमों के मुताबिक छूट रहेगी। CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार, थकान के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे पंजाब CM भगवंत मान की सेहत में अब सुधार है। यह जानकारी मोहाली के फोर्टिस अस्पताल की ओर से मंगलवार रात जारी हुए सेहत बुलेटिन में दी गई। इसमें बताया गया कि सीएम 16 फरवरी को नियमित जांच के लिए फोर्टिस अस्पताल आए थे। अब वह ठीक हैं। उन्हें ज्यादा थकान महसूस हो रही थी, इसलिए डॉक्टरों की निगरानी में आराम और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *