सिपाही बहाली : परीक्षार्थी के बदले स्कॉलरों को बैठाने वाले गिरोह को पकड़ेगी एसआईटी

केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा सिपाही बहाली का फिजिकल टेस्ट गर्दनीबाग स्थित पटना हाईस्कूल में लिया जा रहा है। इस परीक्षा में बीते एक महीने में करीब 35 अभ्यर्थी गिरफ्तार हो चुके हैं। ये ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने लिखित परीक्षा में स्कॉलर बिठाया था। जब फिजिकल टेस्ट देने आए तो बायोमेट्रिक और फिंगर प्रिंट का मिलान नहीं हो सका। इसके बाद इनकी गिरफ्तारी हुई। फिजिकल टेस्ट 12 मार्च तक लिया जाना है। अभी ऐसे कई अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी होनी है, जिन्होंने लिखित परीक्षा सॉल्वर की मदद से पास की है। अबतक इस मामले में गर्दनीबाग थाने में करीब 16 केस दर्ज हो चुके हैं। मामले की जांच और सॉल्वर गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए एसआईटी गठित की गई है। डीएसपी सचिवालय वन अनु कुमारी ने कहा कि विशेष टीम इस मामले की जांच कर रही है। सॉल्वर गिरोह के शातिरों की गिरफ्तारी के लिए टीम कार्रवाई कर रही है। छह स्कॉलर और दलाल भी पकड़े गए पुलिस ने छह स्कॉलर और दलालों को भी गिरफ्तार किया है। 6 फरवरी को पटना हाईस्कूल के पास से पुलिस ने खगड़िया के संजीव कुमार, पटना के संतोष कुमार और भोजपुर के सियाराम सिंह को गिरफ्तार किया था। जांच में यह बात आई कि ये लोग दलाल का काम करते हैं। तीनों अभ्यर्थी और सॉल्वर गैंग के बीच कड़ी का काम करते थे। अभ्यर्थियों को झांसा देते थे कि सिपाही में बहाल करा देंगे। इसके लिए 2.50 लाख से 3 लाख का ऑफर दिया था। वहीं जांच में पकड़े गए अभ्यर्थियों ने बताया कि सॉल्वर गिरोह ने उनसे 2-3 लाख रुपए वसूले थे। शेष रुपए बहाली होने के बाद देने की बात कही गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *