सिरसा नगर-परिषद में वार्ड-वाइज बनी कमेटियां, महिला-SC-BC शामिल:पार्षद होंगे चेयरपर्सन, हर कार्य पारदर्शिता से हो, कुछ वार्ड में नहीं बन पाई

सिरसा शहर में नगर परिषद में अब वार्डों वाइज कमेटियां बना दी गई है। इनके चेयरपर्सन पार्षद होंगे और यह कमेटी इनके नेतृत्व में काम करेगी। इसका उद्देश्य है कि वार्ड में हर कार्य पारदर्शिता से हो। चाहे वह वार्ड में गली या सड़क बनाने से लेकर अन्य विकास कार्य। इस मामले में सामान्य वर्ग, बीसी व एससी वर्ग के लोगों को शामिल किया है और महिलाओं को भी जिम्मेदारी मिली है।
इसे लेकर नगर परिषद की ओर से सभी पार्षदों को कमेटी कार्यालय में बुलाया गया था। इस दौरान सभी से अपने-अपने वार्ड की कमेटी के लिए नामित सदस्यों की सूची कार्यालय में सौंपी गई। इसी आधार पर इन कमेटियों के गठन पर मुहर लगी। करीब 9 वार्डों की कमेटियां नहीं बन पाई है। जिनको आज वीरवार को बुलाया गया है। उनसे लिस्ट मांगी है। इस बारे में पार्षदों ने हाउस मीटिंग में मांग रखी थी। कुछ पार्षदों के आरोप थे कि उनके वार्ड में होने वाले कार्यों की अधिकांश जानकारी ठेकेदार या जेई द्वारा उनको नहीं मिल पाती है। ऐसे में कमेटी बनाने पर सहमति बनी। साथ ही नगर परिषद की ईओ सुमन लता की ओर से जेई या ठेकेदार को भी संबंधित वार्ड के पार्षद को सभी कार्यों की सूचना देने के लिए हिदायतें दी गई है। नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप का कहना है कि सरकार की आरे से आदेश जारी हुआ था कि हर वार्ड में कमेटी बनाई जाए। इस कमेटी में कम से कम 4 और ज्यादा से ज्यादा 10 मेंबर होंगे और पार्षद चेयरपर्सन होगा। ये कमेटी वार्ड में समय-समय पर विकास कार्यों की निगरानी एवं सरकार की योजना एवं उपलब्धियां और वार्ड की समस्या की मांग रखने का काम करेगी। सरकार की ओर से एडवाइजरी मेंबर दिया हुआ है, उनकी निगरानी में ये कमेटियां बन रही है। वार्ड में किसी प्रकार की दिक्कत है तो पार्षद के जरिए काम कराइए। एक्टिव मेंबरों को अपने साथ जोड़े। सप्ताहभर में ये कमेटी अपना काम वार्ड में शुरू करेगी और वहां की समस्याएं आमजन से पता करेगी।
पढ़े-लिखे लोगों को कमेटी के लिए चुना : पार्षद
वार्ड 27 से पार्षद मनमोहन मिडढा ने भास्कर एप से बातचीत में बताया कि मेरी ओर से कमेटी बना दी है, जिसमें जनरल, बीसी व एससी वर्ग से पढ़े-लिखे लोगों को चुना गया है। जिसमें सुनील बंसल, सुभाष बजाज, अजय कुमार, अमन मिड्‌ढा शामिल है। जो वार्ड में होने वाले कर कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *