सिरसा पुलिसकर्मी की पत्नी को SI ने की कॉल:SP को कंप्लेंट, पहले पति के बारे में पूछा, रातभर फोन करने का आरोप

सिरसा के एक पुलिसकर्मी की पत्नी को हरियाणा पुलिस में SI (सब इंस्पेक्टर) पर फोन कर बार-बार परेशान करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पति के घर न होने का पता चलने पर एसआई महिला को बार-बार रातभर कॉल करता रहा। जब फोन उठाती तो उसके साथ गाली-गलौज और धमकी तक देने लगा। अब यह मामला सिरसा एसपी के पास जा पहुंचा है। पुलिसकर्मी की पत्नी ने एसपी को मेल भेजकर एसआई के बारे में शिकायत दी है और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में महिला का आरोप है कि उसने एसआई को पति के बारे में पूछने पर ये कह दिया कि वे घर पर नहीं है। इसके बावजूद वह बार-बार फोन करता रहा और लगातार कॉल आने से परेशान होने के कारण रातभर सोने तक नहीं दिया। उसने डर के कारण फोन उठाने बंद कर दिए। चूंकि, शिकायत में एसपी के नाम लिखे जाने का जिक्र नहीं है। जानकारी के अनुसार, उक्त एसआई की करनाल जिला पुलिस में पोस्टिंग है। वह जाट आरक्षण मामले में बनी एसआईटी में शामिल है। वह हांसी का रहने वाला है और कुछ समय सिरसा पुलिस जिले में भी कंप्लेंट ब्रांच में रह चुका है। दोनों पुलिसकर्मी साथ काम कर चुके हैं और पिछले सात-आठ साल से एक-दूसरे के जानकार है। वहीं, उक्त एसआई ने इन आरोपों को निराधार बताया है। वहीं, मामले में सिरसा एसपी दीपक सहारण का कहना है कि ऐसा है तो चेक करा लेते हैं। आरोप-मोबाइल से निकाला घर से नंबर शिकायतकर्ता महिला का शिकायत में आरोप है कि वह दोनों लंबे समय से साथ काम कर रहे हैं। उसके पति के पास एक ही मोबाइल नंबर है और वहीं दूसरे साथियों को दिया हुआ है। किसी तरह उनके घर का मोबाइल नंबर ले लिया। पहले 11 जनवरी की शाम को एसआई ने उनके घर के नंबर पर फोन आया और उसके पति के बारे में पूछा। उसने जवाब में ये कहा कि पति घर नहीं है। इसके बावजूद उसने लगातार फोन किए और तू-तड़ाक से बात करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आखिर उसने उसके फोन उठाने बंद कर दिए और वह परेशान करता रहा। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी है। महिला सिरसा की और पति करनाल में पोस्टिंग शिकायतकर्ता महिला सिरसा के एक गांव की रहने वाली है। उसके पति की ड्यूटी भी करनाल जिला पुलिस में हैं। आरोप है कि पुलिसकर्मी पति को जान से मार देने की धमकी दी है। मांग है कि फोन करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाए। कॉल या गाली दी है तो कोई रिकॉर्डिंग या सबूत बताएं : एसआई उक्त एसआई का कहना है कि अगर कॉल की है और कोई गाली दी है तो उसकी रिकॉर्डिंग या कुछ तो सबूत बताएं। महिला ने शिकायत है तो इसकी जानकारी मुझे नहीं है और न ही उसके पास कोई पुलिस की ओर से कोई फोन आया है। यदि शिकायत दी है तो वह अपने अधिकारियों को अवगत करवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *