सिरसा महिला मर्डर, ससुराल में शिलाजीत बेचता था बॉयफ्रेंड:इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, गर्लफ्रेंड के ₹50 हजार मांगने पर गला काटकर हत्या की

सिरसा में सुमन मर्डर केस में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी बॉयफ्रेंड विक्रम भाट करीब ढाई साल से सुमन के संपर्क में था। विक्रम राजस्थान के हनुमानगढ़ (सिमरन की ससुराल) में शिलाजीत बेचता था, इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू होने लगी, यहीं से दोनों रिलेशनशिप में आए। विक्रम भी डबवाली का ही रहने वाला है और पहले से ही सुमन के छोटे भाई को जानता था। करीब 2 साल पहले सुमन अपने पति से अलग होकर मायके डबवाली में आकर किराए के मकान में रहने लगी। इसके बाद से ही दोनों मिलने- जुलने भी लगे। दोनों रिलेशन में आए तो रुपयों का भी लेनदेन होने लगा। शुक्रवार रात विक्रम सुमन के घर पहुंचा, इस दौरान रुपयों को लेकर ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद पास पड़े चाकू से गला काटकर सुमन की हत्या कर दी। अब पढिए पुलिस जांच में क्या खुलासा हुआ… 2 पॉइंट में पढ़िए महिला के भाई ने क्या बताया… बोले- महिला ने ₹50 हजार मांगे
डीएसपी कपिल अहलावत ने बताया कि मृतका के भाई के बयान पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) और 332 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि महिला विक्रम पर 50 हजार रुपए देने का दबाव बना रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *