सिरसा में एसआई पर FIR:पुलिसकर्मी की पत्नी को रातभर कॉल करने का मामला; एसपी को दी थी शिकायत

सिरसा जिले में पुलिसकर्मी की पत्नी को कॉल करने के मामले में सब इंस्पेक्टर (SI) के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसआई की करनाल जिला पुलिस में पोस्टिंग है और दोनों एक-दूसरे को बखूबी जानते हैं। पुलिस की ओर से एसआई से आरोपों पर संपर्क किया गया, पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस मामले में रानियां थाना पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर एसआई के खिलाफ लज्जा भंग, पीछा करने एवं धमकी देने के आरोपों पर विभिन्न धारा 351 एवं 74, 78, 79 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस एसआई को भी जांच में शामिल कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर करनाल जिला पुलिस को भी अवगत कराया जाएगा। जल्द ही एसआई को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इस बारे में पहले महिला ने सिरसा एसपी को शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाए थे कि एसआई ने उसके फोन पर रातभर कॉल की। पहले उसके पति के बारे में पूछा। इस पर उसने एसआई को कह दिया कि वे घर पर नहीं है। इसके बावजूद उसे कई बार कॉल की और पति के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी। वहीं, रानियां थाना प्रभारी गुरमिन्द्र सिंह का कहना है कि महिला के बयान पर प्राथमिक तौर पर एसआई के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है, मामले में जांच जारी है। जाट आरक्षण मामले में एसआई में शामिल पुलिस को दी शिकायत में महिला का कहना है कि उसके पति सब इंस्पेक्टर हैं। उनकी ड्यूटी करनाल जिला पुलिस में हैं। वह जाट आरक्षण मामले में बनी SIT में हैं, कॉल करने वाला भी सब इंस्पेक्टर है। वह हांसी का रहने वाला है और वह भी करनाल में पोस्टेड हैं। कुछ समय पहले वह सिरसा जिले की कंप्लेंट ब्रांच में तैनात था। महिला ने आगे बताया, उसके पति और आरोपी साथ काम कर चुके हैं। पिछले 7 से 8 सालों से वह एक दूसरे को जानते हैं। 11 फरवरी को आया था फोन रानियां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने SP को दी शिकायत में कहा कि मेरे पति हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। 11 फरवरी को को शाम करीब 7 बजे मेरे नंबर पर फोन आया। उस व्यक्ति ने अपना परिचय दिए बिना मेरे पति के बारे में पूछा। उसे मैंने बताया कि वह ड्यूटी पर गए हुए हैं। इसके बाद 13 फरवरी को महिला ने पुलिस को शिकायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *