सिरसा में गोबिंद-कांडा के बयान पर MLA सेतिया का पलटवार:बोले-इतना घमंड ठीक नहीं, बड़ों-बड़ों को खत्म कर देता है; वाणी सुधारें

सिरसा जिले में भाजपा नेता गोबिंद कांडा के कांग्रेसियों के भौंकने वाले के बयान पर स्थानीय कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने पलटवार किया है। विधायक सेतिया ने जवाब में कहा कि पैसों का इतना घमंड ठीक नहीं होता। आप उम्र का लिहाज करे। कभी कहते हैं कि जितना लोगों का खाने का खर्चा है, इतना मेरे घर के कुत्ते दूध पी जाते हैं, तो कभी कुछ कहते, इसलिए शहर के लोगों की हैसियत आंकना छोड़ दे। विधायक सेतिया ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें कह रहे हैं कि हमारे विपक्ष के नेता ने हम पर एक टिप्पणी की है कि कांग्रेसी तो भौंकते रहते हैं। देखिए, ये शब्दावली आप पर शोभा नहीं देती। आप (गोबिंद कांडा) अपने नाम के आगे तारा बाबा कुटिया का मुख्य सेवक लिखते हैं। कभी आप कहते हैं कि कांग्रेसी भौंकते रहते हैं, तो कभी कहते कि लोगों का घर में जितना खाने का खर्चा होता है, उतना तो मेरे घर के कुत्ते दूध पी जाते हैं। लोगों को कंप्येर करना बंद करें विधायक सेतिया बोले कि साहब, इतना घमंड ठीक नहीं है। बड़ों-बड़ों को खत्म कर देता है। आप उम्र में मेरे से बड़े हैं। मैं यू कहूंगा कि आप अपनी ये वाणी है, उसमें सुधार लेकर आए। परमात्मा आपको सदबुद्धि दे। आप अपने इस घमंड से बाहर निकले। किसी पार्टी के लोगों को या शहर के या इलाके व विधानसभा के लोगों को आप ये कंप्येर करना बंद करे कि इस घमंड में जितना लोगों के खाने के खर्चा, उतना कुत्ते दूध पी जाते हैं। कांग्रेसियों के पास काम नहीं- गोबिंद कांडा बुधवार को नगर परिषद के वाइस चेयरमैन पद के लिए चुनाव होना था, जो स्थगित हो गया। उस दौरान भाजपा नेता गोबिंद कांडा भी नगर परिषद कार्यालय में आए हुए थे। गोबिंद कांडा ने कांग्रेस द्वारा डबल इंजन का धुआं निकलने के बयान पर मीडिया में कहा था कि कांग्रेसियों को भौंकने की आदत है, उनके पास और कोई काम नहीं है। हमारे सब पार्षद साथ है। चुनाव आज नहीं, तो बाद में हो जाएंगे। इसी पर विधायक सेतिया ने पलटलवार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *