सिरसा में जेपी नड्डा का पहला दौरा आज:मस्तानगढ़ होला महल्ला में करेंगे शिरकत, सतगुरु उदय सिंह का लेंगे आशीर्वाद

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जेपी नड्डा आज सिरसा पहुंचेंगे। जेपी नड्‌डा का सिरसा में ये पहला दौरा है। इसे लेकर बीजेपी व सरकार की ओर से सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्था की हुई है। जानकारी के अनुसार, रानियां हलके के मस्तानगढ़ पहुंचेंगे। वे यहां होला महल्ला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और सतगुरु उदय सिंह का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। जेपी नड्डा दोपहर 01:40 बजे मस्तानगढ़ पहुंचेंगे और शाम 04:15 बजे वापसी करेंगे। प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मस्तानगढ़ में होला महल्ला का आयोजन 4 मार्च को शुरू हुआ था और 8 मार्च को समाप्त होगा। आयोजकों का दावा है कि यह कार्यक्रम बेहतर मनाया जाता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु बड़ी श्रद्धापूर्वक पहुंचते हैं। पंजाब-हरियाणा व राजस्थान से आएगी संगत सतगुरु उदय सिंह जी की देखरेख में होला महल्ला के दौरान एक मैराथन का भी आयोजन किया गया। इसमें सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने शिरकत की। उनके साथ एसपी फैसल खान और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी सतगुरु उदय सिंह से आशीर्वाद लिया। सतगुरु उदय सिंह ने सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन को शील्ड देकर सम्मानित किया। होला महल्ला में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से संगत उत्साह के साथ पहुंचती है। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रक्तदान शिविर, लंगर और रहने जैसी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *