सिरसा में दो बच्चों की मां ने किया सुसाइड:बाथरूम में लगाया फंदा; 8 महीने से बिस्तर पर घायल पति

सिरसा जिले के डबवाली खंड के गांव अलीका में एक 24 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, वह दो बच्चों की मां थी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को फंदे से उतार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा परिजनों से भी बातचीत का प्रयास किया जा रहा है। चौखट पर रस्सी बांधकर लगाया फंदा जानकारी के अनुसार, गांव अलीका की 24 वर्षीय कम्मो पत्नी अर्शदीप ने अपने बाथरूम की चौखट पर रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। परिजनों को इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने गांव के गणमान्य व्यक्तियों को सूचित किया।पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डबवाली भेज दिया है। सुसाइड के कारणों का नहीं खुलासा मृतका का मायका पास के गांव मसीता में है, जहां से परिजन सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए हैं। महिला की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि मृतका के पति अर्शदीप का आठ माह पहले एक एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद से वह अभी तक बिस्तर पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *