सिरसा में बोलेरो ने महिला को मारी टक्कर, कूल्हा टूटा:सड़क किनारे खड़ी थी, परिजन पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट, ऑपरेशन करवाना पड़ा

सिरसा में बोलेरो गाड़ी ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला को कूल्हा टूट गया। घायल महिला की पहचान वामला के रूप में हुई है। घायल महिला का निजी अस्पताल में ऑपरेशन करवाया गया है और इलाज चल रहा है। महिला सड़क किनारे खड़ी थी और टक्कर लगते ही नीचे जा गिरी। इस मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, महिला के परिजन पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और परिजनों का कहना है कि न चालक को पकड़ा है तो न ही कोई कार्रवाई की है। गाड़ी चालक धोतड़ का रहने वाला है और उसका गाड़ी नंबर भी पुलिस को बता दिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में महिला वामला ने बताया कि वह झोरड़नाली की रहने वाली है। वह अपने घर से कुछ दूरी धोतड़ से ओरनाली रोड पर सड़क किनारे लकड़ियां एकत्रित कर रही थी। धोतड़ की ओर से एक बोलेरो गाड़ी तेज गति से आई और उसने उसे टक्कर मार दी। महिला का कहना है कि वह साइड में खड़ी थी। टक्कर लगने से वह नीचे गिर गई और चालक उसे घर छोड़ गया। उसके परिवार वालों ने उसे अगले दिन सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां पर जांच में उसका कूल्हा टूटा हुआ मिला। ऐसे में उसका ऑपरेशन हुआ है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *