सिरसा के कंगनपुर गांव में ड्यूटी पर गई महिला होमगार्ड सरोज के घर चोरी की वारदात सामने आई। घटना उस समय हुई जब सरोज महिला थाना डबवाली में अपनी ड्यूटी पर थीं और उनके पति भी प्राइवेट नौकरी पर गए हुए थे। घर पूरी तरह खाली था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मकान को निशाना बना लिया। सरोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह घर लौटी तो अलमारी खुली हुई मिली। जांच करने पर पता चला कि चोर दो मंगलसूत्र, दो टोपस की जोड़ी, एक लेडीज अंगूठी, एक जेंट्स अंगूठी और एक सोने की चेन चोरी कर ले गए हैं। इन सभी गहनों का कुल वजन लगभग 4 तोला बताया गया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज घर पर न तो कोई सीसीटीवी कैमरा था और न ही चोरी की सटीक जानकारी मिल पाई है कि कितने लोग शामिल थे या कैसे घुसे। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। सरोज ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर चोरों को पकड़ने और सामान बरामद करने की मांग की है।