सिरसा में युवक पर तेजधार हथियार से हमला:जान बचाने को फोटो स्टेट दुकान में घुसा, घसीटकर लाए बाहर, सरेआम वारदात

सिरसा जिले में एक युवक पर कुछ युवकों ने मिलकर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। घायल युवक हमलावरों से जान बचाने को पहले फोटो स्टेट की दुकान में घुस गया था, लेकिन वे उसे बाहर घसीटकर बाहर ले गए। दुकान के बाहर सरेआम ये वारदात की। जब तक पुलिस पहुंची, तो तब तक युवक फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, युवक की हालत गंभीर है और उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक को सिर, हाथ व शरीर पर अन्य जगह करीब 11 चोटें आई है। इस मामले में पुलिस ने घायल युवक के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। अभी मामले में जांच जारी है। दुकान से बाहर लाकर बुरी तरह पीटा पुलिस को दी शिकायत में थेहड़ मोहल्ला के मुकेश कुमार ने बताया कि वह कपड़े की दुकान पर काम करता है। शाम 6 बजे वह अरोड़ा फोटो स्टेट पर किसी निजी काम से जा रहा था। शिकायत में बताया कि जब वह फोटो स्टेट की दुकान के पास पहुंचा, तो उसी समय सत्यम व अन्य 5-6 युवक सामने आ गए। उनको आता देखकर वह दुकान में घुस गया और सत्यम व उसके साथियों ने उसे दुकान से बाहर निकाल लिया। उससे गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान सत्यम ने तेजधार हथियार से उस पर वार कर दिया और बाकी साथियों ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। सत्यम ने तेजधार हथियार से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह नीचे गिर गया। चिल्लाने पर लोग पहुंचे और उसे छुड़वाया शिकायत में घायल ने बताया, चिल्लाने पर भी उसे पीटते रहे और शोर-शराबा आसपास के लोग वहां पर पहुंचे। उनको आता देखकर सभी हमलावर वहां से भाग गए। उसका फोन भी टूट गया और सत्यम ने उसे जाते समय जान से मार देने की धमकी दी। कुछ समय बाद उसका परिवार में चाचा मौके पर पहुंचा और उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया। बाद में उसकी हालत बिगड़ गई, तो घरवालों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *