सिरसा में पंजाब की रहने वाली एक दुल्हन शादी के बाद फरार हो गई। आरोप है कि दुल्हन घर से जाने से पहले जेवर व कैश भी अपने साथ ले गई। इसका पता जब चला, तब परिजनों ने उसके घर न लौटने पर सारा सामान संभाला, तो गायब मिला। जब ससुराल वालों ने उसके मायके में पता किया, तो वे बोले-यहां नहीं लौटी। ऐसे में परिवार का शक है कि कोई विवाहिता को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली है। विवाहिता के फोन की लोकेशन ट्रेस लगवा दी है। जल्द ही उसका पता लगाकर वापस लाया जाएगा। अभी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। विवाहिता की उम्र करीब 21 साल है। अगस्त 2025 में हुई थी शादी पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद के गांव चिलकनी ढाब की महिला ने बताया कि उसके बेटे की शादी 13 अगस्त 2025 के पंजाब के लुधियाना से एक गांव की युवती के साथ बिना किसी दान-दहेज के संपन्न हुआ था। शादी के बाद उन्होंने उपहार स्वरूप में पुत्रवधू को करीब चार तोले सोने के गहने, 25 तोला चांदी जेवरात व अन्य सामान दिया था। शादी के कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक रहा। ये कहकर गई कि वह मायके जा रही इसी 26 तारीख को सुबह उसकी पुत्रवधू घर से ये कहकर गई थी कि वह अपने मायके लुधियाना स्थित गांव में जा रही है। वह अपने साथ सभी सोना-चांदी के जेवर व 5 हजार रुपए की नकदी अपने साथ लेकर चली गई। बाद में उसका खुद का फोन बंद आ रहा है। जब उन्होंने उसके मायके में संपर्क किया, तो उन्होंने कहा-वह यहां नहीं पहुंची है। तब से उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, पर कोई पता नहीं चला है। इससे उन्हें शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर ले गया है या खुद वह जानबूझकर जेवर-नकदी लेकर चली गई।