सिरसा में स्कूटी सवार पिता-बेटी पर हमला, थप्पड़ मारे:श्याम बगीची में माथा टेकने गए थे, रास्ता रोका, बीच-बचाव पर गाली-गलौज

सिरसा में स्कूटी लेकर घर आ रहे पिता-बेटी पर हमला कर दिया गया। उक्त व्यक्ति अपनी बेटी के साथ श्याम बगीची में माथा टेकने के लिए गया हुआ था। स्कूटी पर चलते समय पीछे से किसी ने थप्पड़ मारा और हाथापाई हो गई। आरोप है कि दोनों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। झगड़े में दोनों को मामूली चोटें लगी। इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को दी गई। मामले में पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस को दी शिकायत में अग्रसेन कॉलोनी निवासी धर्मबीर मोंगा ने बताया, वह रात करीब सवा 9 बजे वह स्कूटी लेकर श्याम बगीची में माथा टेकने के लिए आया हुआ था। उसके साथ उसकी बेटी भी गई थी। वहां से बेटी के साथ स्कूटी पर सवार होकर वह घर की ओर आ रहा था। रास्ते में एसबीआई वाली मेन गली में आयुष सर्राफ मिला और उसने पीछे से चलती स्कूटी पर उसे थप्पड़ मारा। उसने घबराकर स्कूटी रोक दी तो उसके साथ मारपीट करने लगा और गाली-गलौज करने लगा। उसकी बेटी बीच-बचाव करने लगी तो उसे भी धमकाया और गाली-गलौज की। वहां से गुजरने वाले लोगों ने उसे छुड़वाया और उसे घर भिजवाया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *