सिरसा सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:साथी घायल; तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, हलवाई का काम करता था

सिरसा के डबवाली में रविवार शाम को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना NH-9 पर स्थित एक निजी स्कूल के पास हुई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य बाइक चलाने वाला गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव मेहना निवासी बिट्टू राम हलवाई का काम करते था। वह रविवार शाम को अपने पड़ोसी बूटा के साथ बाइक पर सवार होकर डबवाली की ओर जा रहे थे। बताया गया कि बिट्टू राम ने गांव में एक कार्यक्रम का काम निपटाया था और उन्हें आगामी काम के लिए डबवाली से कुछ सामान खरीदना था। तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर जब उनकी बाइक NH-9 पर स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास पहुंची, तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। एक की मौत, घायल की हालत नाजुक राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बिट्टू राम को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल बूटा सिंह की जांघ के पास फ्रैक्चर आने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शव का पोस्टमार्टम जारी प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें डबवाली के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *