हरियाणा के हांसी में एक व्यक्ति को गैस सिलेंडर मिलने पर परिजनों ने फूल-माला पहनाकर उसका वेलकम किया। इतना ही नहीं, जब वो सिलेंडर लेकर पहुंचे तो घर की महिलाओं ने उन्हें तिलक लगाकर आरती भी उतारी। दरअसल, हांसी के रहने वाले सचिन ने सिलेंडर बुक करवाया था, लेकिन उन्हें कई दिन के इंतजार के बाद भी नहीं मिला। इसके बाद 2 हफ्तों से वो हर रोज गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लग जाते थे। जब नंबर आता तो उन्हें तकनीकी समस्या बताकर वापिस भेज दिया जाता। बता दें कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध के चलते भारत को गैस सप्लाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते हरियाणा में भी सप्लाई में कमी आई है। कमर्शियल सिलेंडर के लिए सबसे ज्यादा मारामारी मची है। तस्वीरों में देखिए कैसे सिलेंडर मिलने पर स्वागत किया गया… अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… गैस कॉपी होने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल रहा था जगदीश कॉलोनी निवासी सचिन शर्मा ने बताया कि गैस कनेक्शन उनके पिता जगदीश शर्मा के नाम पर है। जब से हरियाणा में गैस की कमी हुई, तब से उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा था। उन्होंने कई बार ऑनलाइन बुकिंग भी की। ऑनलाइन बुक नहीं हुआ तो गैस एजेंसी पहुंचे सचिन ने कहा- इसके बाद जब दो हफ्तों तक सिलेंडर नहीं बुक हुआ तो गैस एजेंसी पर पहुंचा। वहां पहले से ही सिलेंडर के लिए मारामारी थी। लोग लंबी लाइनों में लगकर सिलेंडर पाने का वेट करते थे। लेकिन कई हफ्तों तक मैं यूहीं लाइन में लगकर मायूस होकर घर लौट आता। सिलेंडर मिला तो परिवार का खुशी का ठिकाना नहीं सिलेंडर की उपलब्धता में कमी के साथ एजेंसी के अलावा भी महंगे दामों में सिलेंडर मिल रहा था। उधर, हाथ में गैस कॉपी होने के बावजूद एजेंसी में उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था। कई प्रयासों के बाद आज रविवार को जैसे ही उन्हें सिलेंडर मिला, परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पत्नी ने आरती उतारी, फूल माला पहनाई घर पहुंचते ही उनकी पत्नी ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और तिलक लगाकर आरती उतारी। इस दौरान आसपास के लोग भी यह नजारा देखने के लिए इकट्ठा हो गए और कई लोग यह पूछते नजर आए कि आखिर उन्हें सिलेंडर किस एजेंसी से मिला। पिछले साल भी बुकिंग में दिक्कत हुई थी सचिन ने बताया कि पिछले साल 2025 में भी सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बावजूद गैस बुकिंग नहीं हो पा रही थी। सिस्टम में उनका कनेक्शन किसी अन्य लोकेशन से जुड़ा दिखाया जा रहा था, जिससे उन्हें बार-बार गैस एजेंसी के चक्कर काटने पड़ते थे। AAP जिलाध्यक्ष भी पत्नी के साथ पहुंचे इस मौके पर आम आदमी पार्टी के हांसी जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोरखी भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि हर उपभोक्ता को बिना परेशानी के सिलेंडर मिल सके। —————- हरियाणा में LPG पर बवाल:पानीपत में गैस एजेंसी पर सिलेंडर लूट की कोशिश, फतेहाबाद में स्टेट हाईवे जाम; हांसी में पुलिस बुलानी पड़ी हरियाणा में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को फतेहाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान लोगों ने स्टेट हाईवे जाम कर दिया। सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक जाम लगा रहा। इससे फतेहाबाद और रतिया से पंजाब के बुढलाड़ा जाने वाला रास्ता बंद हो गया। पढ़ें पूरी खबर…