सीएम मान को अस्पताल में भर्ती कराया गया:संगरूर में अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ा, हेलीकॉप्टर से मोहाली पहुंचे; कल मोगा में रैली

संगरूर में सीएम भगवंत मान का अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया। इसके बाद वहां उनका चेकअप करवाया गया। वहीं हालत नहीं सुधरने पर उन्हें हेलीकॉप्टर से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल लाया गया, जहां चेकअप करवाने के बाद उन्हे भर्ती कर लिया गया है। अस्पताल से जारी बुलेटिन के अनुसार, सीएम को रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था। जहां सभी टेस्ट कराए गए। उनकी हालत सही है। उन्हें अत्यधिक थकान की शिकायत है, जिसके चलते उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में डीजीपी गौरव यादव व चीफ सेक्रेटरी भी मौजूद हैं। बता दें कि आज दोपहर में सीएम संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंच थे। इस दौरान उनके साथ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन यज्ञ किया। इसके बाद सीएम की तबीयत बिगड़ गई। सीएम का संगरूर के बाद फाजिल्का दौरा था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। वहीं कल (16 फरवरी को) मोगा में भी भगवंत मान की रैली है। पार्टी ने इसको लेकर प्रोग्राम जारी किया गया।
कल भानजी की शादी में शामिल हुए थे सीएम भगवंत मान कल परिवार समेत अपनी भानजी की शादी में शामिल हुए थे। इस संबंधी जानकारी आज सुबह सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि हमारी भानजी डॉ. हरमनदीप कौर के विवाह मौके पर मान साहब परिवार सहित शामिल हुए। हरमन और विशाल को नई शुरुआत के लिए दिल से शुभकामनाएं। जियो और खुशहाल रहो। इस दौरान उन्होंने कुल आठ फोटो शेयर की थी। सितंबर 2025 में भी बिगड़ गई थी तबियत इससे पहले भी सीएम भगवंत मान की तबियत बिगड़ गई थी। पंजाब में जब बाढ़ आई थी, तो सीएम भगवंत मान बार्डर एरिया का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद एक दिन डॉक्टरों ने सीएम आवास पर ही उनका इलाज किया था। इस दौरान उन्हें 5 सितंबर 2025 को पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ कपूरथला समेत पंजाब के दौरे पर जाना था। अस्पताल से ही कैबिनेट मीटिंग की थी लेकिन तबीयत ठीक न होने की वजह से केजरीवाल सीधे सीएम आवास पर पहुंचे थे। इसके बाद लो हार्ट रेट (धीमी धड़कन), थकान और स्वास्थ्य समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान वह करीब चार दिन अस्पताल में रहे थे। उन्होंने अस्पताल से ही कैबिनेट मीटिंग की थी। इसके अलावा अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर बाढ़ में काम कर रहे लोगों से मुलाकात की थी। रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा करने की PHOTOS…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *