सीएसआर के कार्यों के लिए वर्धमान स्पेशल स्टील्स सम्मानित

भास्कर न्यूज़ | लुधियाना डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड को सीएसआर गतिविधियों के लिए प्रशंसा पत्र सौंपा। यह सम्मान कंपनी की सीएसआर टीम द्वारा पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में किए गए सामाजिक कार्यों के योगदान के लिए दिया गया। डिप्टी कमिश्नर ने समाज के प्रति कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता की सराहना की। कंपनी की ओर से सीएसआर प्रमुख अमित धवन ने प्रशंसा पत्र ग्रहण करते हुए कहा कि चेयरमैन सचित जैन और कार्यकारी निदेशक सौम्या जैन के नेतृत्व में सामाजिक भलाई के लिए प्रयास जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *