सुजानपुर में भाजपा का सुक्खू सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:हिमाचल में चुनावी गारंटियां पूरी न करने पर नारेबाजी, आर्थिक कुप्रबंधन पर घेरा

हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को सुक्खू सरकार के खिलाफ हमीरपुर जिले के बिझड़ी और सुजानपुर में प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनों का नेतृत्व विधायक इंदरदत्त लखनपाल और भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजिंदर राणा ने किया। कार्यकर्ताओं और लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न मुद्दों को उठाया। बिझड़ी में इंदरदत्त लखनपाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार चुनावी गारंटियों पूरा करने में असफल रही है। आर्थिक कुप्रबंधन के कारण वित्तीय स्थिति प्रभावित हुई है। साथ ही, उन्होंने पूर्व सरकार की कई योजनाओं को बंद किए जाने पर भी सवाल उठाए। पेयजल संकट, सड़कों की खराब स्थिति पर जताया रोष लखनपाल ने क्षेत्रीय समस्याओं का जिक्र करते हुए बताया कि ढटवाल में पेयजल संकट, सड़कों की खराब स्थिति से लोग जूझ रहे हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी और विकास कार्यों में देरी जैसी समस्याएं लोगों को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न उठाए। पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं: राणा सुजानपुर में आयोजित रैली में राजिंदर राणा ने कहा कि प्रदेश में सड़क, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है और जमीनी स्तर पर सुधार नहीं दिख रहा है। पेंशन में देरी का उठाया मुद्दा भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि कई विभागों में रिक्त पदों को भरने में देरी हो रही है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। राणा ने पेंशन योजनाओं और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को भी उठाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *