सुजानपुर राष्ट्रीय होली फेस्टिवल की सेलिब्रेशन:4 दिवसीय मेले का आज समापन्न, 250 साल से आयोजन, महाराजा संसार चंद ने शुरू की थी परंपरा

हमीरपुर जिला के सुजानपुर के राष्ट्रीय स्तरीय होली मेला हष्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चार दिवसीय राष्ट्रीय होली मेले का आज आखिरी दिन है। इसमें कुछ देर बाद विधानसभा उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया विशेष तौर पर शामिल होंगे। सुजानपुर होली उत्सव की शुरुआत कटोच वंश के शासक महाराजा संसार चंद ने लगभग 250 साल पहले की थी। तब से यह परंपरा निभाई जा रही है। सुजानपुर में बृज की तर्ज पर महाराजा संसारचंद प्रजा के साथ होली खेलते थे। वे टिहरा स्थित अपने महल से पैदल चलकर होली खेलते हुए सुजानपुर ग्राउंड तक पहुंचते थे और प्रजा के साथ होली खेलते थे। इस दौरान राजा और प्रजा के बीच का भेद मिट जाता था। हालांकि, अब कटोच वंश का वंशज प्रजा के साथ होली नहीं खेलता, लेकिन सुजानपुर होली की परंपरा आज भी पहले की तरह निभाई जा रही है। सैकड़ों लोगों ने गुलाल लगाकर बधाई दी आज भी सुजानपुर के बस स्टैंड पर सैकड़ों लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। इस दौरान लोग डीजे पर थिरकते नजर आए। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह भी लोगों के साथ होली खेलने पहुंचे। अगले साल इंटरनेशनल फेस्टिवल होगा सुजानपुर का यह होली मेला अगले वर्ष से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा। मेले के उद्घाटन अवसर पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने इसकी घोषणा की है। आगामी कैबिनेट बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी, जिससे मेले के स्वरूप में और विस्तार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *